पत्नी के जन्मदिन पर महेश का प्यारा पोस्ट
आज सुबह कुछ ही देर पहले महेश बाबू ने इंस्टाग्राम पर पत्नी नम्रता शिरोडकर की एक अनदेखी तस्वीर शेयर की, जिसमें वह एक खूबसूरत जगह पर बैठी हुई नजर आ रही हैं। इसके साथ महेश ने कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो, NSG। हर दिन को उज्जवल और बेहतर बनाने के लिए आपका धन्यवाद। हम आज और हमेशा से अविश्वसनीय महिला का जश्न मना रहे हैं।'
वर्कफ्रंट
काम की बात करें तो निम्रता ने महेश से शादी के बाद अभिनय छोड़ दिया। वहीं महेश फिल्म SSMB29 के लिए अपनी कमर कस रहे हैं। इस फिल्म में महेश बाबू मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। SSMB29, 14 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।
यह भी पढ़ें:
Cameron Diaz: कैसे मातृत्व ने बदला कैमरून डियाज का नजरिया, ब्रेक के बाद 'बैक इन एक्शन' में नजर आईं अभिनेत्री