ट्विटर पर साझा की जानकारी
आरआरआर को लेकर सिएटल क्रिटिक्स अवार्ड्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा है-द सिएटल क्रिटिक्स अवार्ड्स 2022 फॉर बेस्ट एक्शन कोरियोग्राफी RRR। इसके साथ ही उन्होंने पूरी टीम को टैग किया है। फिल्म आरआरआर के एक्शन कोरियोग्राफी प्रेम रक्षिता और दिनेश कृष्णनन हैं। इसके अलावा RRR के लिए विक्की अरोड़ा, इवान कोस्टाडिनोव, निक पॉवेल और रायचो वासिलेव स्टंट को-ऑर्डिनेटर थे।
ये भी पढ़े-
खेसारी से प्यार और पवन संग तकरार! जानें कौन है भोजपुरी की यह एक्ट्रेस
आपको बता दें कि फिल्म आरआरआर 2022 में रिलीज हुई थी। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर खूब सफलता हासिल हुई। इसके साथ ही फिल्म में मुख्य भूमिका में अभिनेता रामचरण, और जूनियर एनटीआर नजर आए हैं। बीते दिनों फिल्म के गाने नाटू नाटू को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग के लिए गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड से नवाजा गया था। इसके बाद फिल्म को क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड से नवाजा गया था। फिल्म के गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जितने पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पूरी टीम को बधाई दी थी। फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 1200 करोड़ से अधिक की कमाई की है।