नयतनारा ने अपने चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी से जुड़े दावों को खारिज कर दिया है। साउथ की लेडी सुपरस्टार को लेकर बीते दिनों तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में दावे किए गए कि उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी कराई है। ऐसी खबरों पर नयनतारा ने प्रतिक्रिया दी है। एक हालिया इंटरव्यू में नयनतारा ने ऐसी अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है। अभिनेत्री का कहना है कि उन्होंने कभी अपने चेहरे में कोई बदलाव नहीं किया है।