फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलक वर्मा संग डेटिंग की अफवाहों पर बोलीं श्रीलीला की मां, रिलेशनशिप के सवाल पर किया बड़ा खुलासा; कही ये बात

Mon, 18 May 2026 06:56 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sreeleela and Tilak Varma: हाल ही में एक्ट्रेस श्रीलीला और क्रिकेटर तिलक वर्मा के रिलेशनशिप में होने की खबरें सामने आ रही थीं। अब इस मामले पर एक्ट्रेस की मां ने रिएक्शन दिया है। 

विज्ञापन
श्रीलीला और तिलक वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्ट्रेस श्रीलीला और भारतीय क्रिकेटर तिलक वर्मा को लेकर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर डेटिंग की अफवाहें तेज थीं। अब इन खबरों पर खुद श्रीलीला की मां और उनकी टीम ने बात साफ की है।

कैसे शुरु हुईं चर्चाएं?

विज्ञापन

दरअसल, यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब सोशल मीडिया पर क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा का एक मजाकिया वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में सूर्यकुमार, तिलक को छेड़ते हुए कहते नजर आए, ‘तिलक वर्मा इज इन लव।’ इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि तिलक और श्रीलीला एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

श्रीलीला - फोटो : इंस्टाग्राम-@sreeleela14

पूरे मामले पर क्या बोलीं एक्ट्रेस की मां?
डक्कन क्रोनिकल के साथ बातचीत में इन चर्चाओं पर रिएक्ट करते हुए डॉ. स्वर्णलता ने कहा, ‘ये सभी खबरें पूरी तरह झूठी हैं। हमें नहीं पता ऐसी बातें कहां से आती हैं। पिछले एक साल से दोनों के रिलेशनशिप में होने की खबरों में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। यह सिर्फ लोगों की कल्पना है।’

उन्होंने आगे बताया कि श्रीलीला इस समय अपने करियर और पढ़ाई दोनों को बैलेंस कर रही हैं। जून में उनका नीट-पीजी का एग्जाम है, जिसकी तैयारी में वह जुटी हुई हैं। डॉ. स्वर्णलता ने कहा, ‘अभी उनका पूरा फोकस पढ़ाई और फिल्मों पर है। निजी जिंदगी के लिए उनके पास आगे भी काफी समय है।’

श्रीलीला और तिलक वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

श्रीलीला की टीम ने भी जारी किया था बयान
श्रीलीला की टीम ने भी पहले ही इन अफवाहों को खारिज कर दिया था। टीम की ओर से जारी बयान में कहा गया कि श्रीलीला और तिलक वर्मा एक-दूसरे को जानते तक नहीं हैं। बयान में कहा गया, ‘दोनों कभी मिले तक नहीं हैं और न ही उन्होंने आपस में बात की है। सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही बातें पूरी तरह बेबुनियाद हैं।’

विज्ञापन

कार्तिक आर्यन-श्रीलीला-अनुराग बसु - फोटो : सोशल मीडिया
श्रीलीला का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रीलीला जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। वह अनुराग बसु की अगली फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास धनुष के साथ एक तमिल फिल्म भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें