फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेत्री के अलावा डॉक्टर बनीं श्रीलीला, जानिए कितने साल बाद मिली मेडिकल डिग्री

Wed, 11 Feb 2026 04:54 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sreeleela Become Doctor: अभिनेत्री श्रीलीला अब आधिकारिक रूप से डॉक्टर बन गई हैं। जी हां कई साल की कड़ी मेहनत के बाद उन्होंने डॉक्टर की डिग्री हासिल कर ली है। जानिए कितने साल की मेहनत के बाद श्रीलीला डॉक्टर बनी हैं।
विज्ञापन
श्रीलीला - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री श्रीलीला कई साल से मेडिकल की पढ़ाई के साथ-साथ फिल्मों में अभिनय भी कर रही थीं। अब जाकर उनकी मेहनत रंग लाई है। अब जाकर कई साल बाद आखिरकार उन्होंने मेडिकल की डिग्री हासिल कर ली है। अब वह आधिकारिक तौर पर एक डॉक्टर बन गई हैं।

विज्ञापन

डॉक्टर बनने में लगे कितने साल
करीब 6 साल तक फिल्मों में काम करने के साथ-साथ मेडिकल की पढ़ाई करने के बाद, उन्होंने मुंबई के डीवाई पाटिल यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की है। 10 फरवरी को हुए ग्रेजुएशन समारोह की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी मेहनत देखकर बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं।

कार्यक्रम की तस्वीरें हुईं वायरल
समारोह में श्रीलीला मैरून गाउन पहनकर मंच पर अपनी डिग्री लेती दिखीं। वे कतार में खड़ी रहीं, डिग्री मिलते ही परिवार को गले लगाया और खुशी से मुस्कुराईं। एक वीडियो में उन्हें और उनके बैचमेट्स को हिप्पोक्रेटिक ओथ (डॉक्टर की शपथ) लेते हुए भी दिखाया गया है। 2020 बैच के डॉक्टर बनने की घोषणा पर सबने खुशी मनाई।

श्रीलीला के फैंस हैं खुश
श्रीलीला के फैंस उनके डिसिप्लिन से हैरान हैं। एक यूजर ने लिखा, 'फिल्मों में काम करते हुए मेडिकल कैसे पूरा किया? पासिंग मार्क्स भी मुश्किल से आते हैं', दूसरे ने लिखा, 'वाकई बहुत होशियार और मेहनती हैं', तो वहीं कुछ फैंस उन्हें 'डॉ. श्रीलीला' कहकर बधाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

श्रीलीला का करियर
श्रीलीला तेलुगु परिवार से हैं और बेंगलुरु में पली-बढ़ीं। उनकी मां स्वर्णलता बेंगलुरु में गायनेकोलॉजिस्ट (स्त्री रोग विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने तेलुगु फिल्म 'चित्रांगदा' से छोटा रोल किया, लेकिन मुख्य भूमिका कन्नड़ फिल्म 'किस' से मिली। इसके अलावा श्रीलीला ने 'धमाका', 'भगवंत केसरी', 'गुंटूर कारम', 'रॉबिनहुड' और 'मास जथारा' जैसी फिल्मों में रवि तेजा, बालकृष्ण, महेश बाबू जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया है। 'पुष्पा 2' के स्पेशल सॉन्ग 'किस्सिक' में भी नजर आईं। अब हिंदी में अनुराग बसु की रोमांटिक फिल्म से कार्तिक आर्यन के साथ डेब्यू करने वाली हैं। पवन कल्याण के साथ 'उस्ताद भगत सिंह' भी लाइन में हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें