जवानों के परिवार से की बहुत सारी बातचीत
शूटिंग के दौरान विजय से अनुरोध किया गया कि वह जवानों के साथ एक बातचीत का सत्र रखें। इसके लिए वह तुरंत ही सहमत हो गए। इसके बाद वह जवानों और उनके परिवार से मिले। इस दौरान सभी ने उनका बहुत ही कमाल का स्वागत किया। विजय ने कई जवानों और उनके परिवार वालों से बात की, उनका हाल-चाल भी पूछा।
फैंस संग तस्वीरें भी खिंचवाई
जवानों और उनके परिवार के बीच अपनी इतनी प्रसिद्धि देखकर विजय की आंखें नम हो गईं। वह जवानों के परिवार से मिलकर बहुत ज्यादा खुश दिखे, उन्होंने खुशी-खुशी सभी लोगों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई। जवानों के बच्चे भी विजय को अपने साथ पाकर काफी प्रसन्न नजर आए।
फिल्म में विजय-बॉबी देओल की होगी टक्कर
फिल्म 'थलापति 69' में विजय के साथ बॉबी देओल भी नजर आएंगे। दोनों को साथ देखना दर्शकों के लिए एक अलग ही अनुभव होगा। बॉबी देओल के रोल के बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी तो नहीं है लेकिन सूत्रों के अनुसार वह इस फिल्म में नकारात्मक भूमिका में नजर आएंगे। बॉबी देओल ने जब से फिल्म एनिमल में नकारात्मक किरदार किया है तब से उनकी मांग ऐसे ही किरदारों को निभाने के लिए बढ़ गई है। विजय भी फिल्म में बॉबी के साथ काम करने को लेकर काफी खुश हैं, वह उन्हें एक बेहतरीन कलाकार और इंसान मनाते हैं।