फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्णराज: मशहूर गायक का हुआ निधन, संगीतकार देवा के साथ किया था काम; 75 की उम्र में ली अंतिम सांस

Thu, 22 Oct 2026 02:38 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • साउथ के बेहतरीन गायक कृष्णराज का निधन हो गया है। 
  • उन्होंने संगीतकार देवा के साथ काम किया था।
  • अपने करियर में उन्होंने 300 से ज्यादा गानों को आवाज दी।
विज्ञापन
कृष्णराज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर गायक कृष्णराज का आज चेन्नई में निधन हो गया। वह 75 साल के थे। काफी दिनों से उनकी सेहत खराब थी। संगीत निर्देशक देवा के साथ अक्सर काम करने वाले कृष्णराज ने तमिल सिनेमा में 300 से अधिक गाने गाए थे। अपनी खास आवाज के लिए पहचाने जाने वाले गायक कृष्णराज ने तमिल फिल्म उद्योग को कई हिट गाने दिए। बताया जाता है कि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते आज चेन्नई में गायक का निधन हो गया है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

इन गानों के लिए हैं मशहूर
कृष्णराज लोकप्रिय गानों में 'तिरुपति एजूमलाई वेंकटेशा', 'काथु अडिक्कुधु' और 'सिर कुट्टू पोनालूम' जैसे कई गाने शामिल हैं। फिल्म 'पोर्कालाम' का गाना 'तंजावुर मन्नू एडुथु' उन गानों में से एक है, जिसने उन्हें बहुत शोहरत दिलाई। 
 

संगीतकार देवा - फोटो : सोशल मीडिया
देवा के साथ किया काम
  • गायक ने संगीत निर्देशक देवा के साथ काम किया है।
  • उन्होंने तमिल सिनेमा में 300 से ज्यादा गाने गाए।
  • साल 2000 के बाद के दौर में, उन्होंने 'परुथीवीरन' फिल्म का गाना 'अय्ययो' और 'कझुगु' फिल्म का गाना 'आंबलैक्कुम पोम्बलैक्कुम' को अपनी आवाज दी।
  • हाल ही में, उन्होंने फिल्म 'सोरारई पोत्रु' के लिए 'नालु निमिषम' गाना गाया था।

गायक के आवास पर रखा गया शव
गायक कृष्णराज का पार्थिव शरीर चेन्नई के वलसरवक्कम स्थित उनके आवास पर रखा गया है, ताकि आम लोग और फिल्म जगत के सदस्य उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दे सकें।
विज्ञापन

रजनीकांत, देवा, कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया
कब हुआ देवा का निधन?
बता दें कि संगीतकार देवा का 17 अक्तूबर को निधन हो गया था। उन्हें तमिलनाडु सरकार ने राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी थी। देवा को रजनीकांत, तमिलनाडु के सीएम विजय और कमल हासन ने श्रद्धांजलि दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें