फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nayanthara-Balakrishna: पर्दे पर फिर जमेगी नयनतारा-बालकृष्ण की जोड़ी, चौथी फिल्म के दोनों सितारे फिर आए साथ

Mon, 19 Jun 2023 11:34 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नयनतारा इस फिल्म में अभिनेता के अपोजिट नजर आने वाली हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म के लिए अभिनेत्री को राजी कर लिया गया है। 
विज्ञापन
नयनतारा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नंदमुरी बालकृष्ण की गिनती साउथ के बड़े सितारों में होती है। उनकी पिछली फिल्म वीरसिम्हा रेड्डी ने टिकट खिड़की पर बड़ी सफलता हासिल की थी। इस फिल्म के बाद उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट हैं। मौजूदा समय में वह भगवंत केसरी नाम की एक फिल्म में काम कर रहे हैं। इसका निर्देशन अनिल रविपुडी कर रहे हैं।

विज्ञापन

Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी की बेहतरीन एक्टिंग का राज है वोडका शॉट? एक्टर ने बड़े बयान से किया हर किसी को शॉक

बालकृष्ण की नई फिल्म का एलान
फिलहाल फिल्म की शूटिंग तेजी से चल रही है। इसमें अभिनेता के साथ काजल अग्रवाल और महत्वपूर्ण भूमिका में श्री लीला भी नजर आने वाली हैं। फैंस को भगवंत केसरी की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो दशहरा 2023 पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस बीच हाल ही में सुपरस्टार की नई फिल्म का भी एलान हो चुका है। के.एस रवींद्र उर्फ बॉबी के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म में बालकृष्ण नजर आने वाले हैं। यह फिल्म नागा वामसी के साथ सितारा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने जा रही है।
Kiara Advani: 'सत्यप्रेम की कथा' में हैं कियारा के दो डांस नंबर, गरबा करती नजर आएंगी एक्ट्रेस

अभिनेता संग फिर जमेगी जोड़ी
रिपोर्टों के अनुसार अभिनेत्री नयनतारा इस फिल्म में अभिनेता के अपोजिट नजर आने वाली हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म के लिए नयनतारा को राजी कर लिया गया है। इससे पहले दोनों कलाकार एक साथ तीन फिल्मों में नजर आ चुके हैं। अगर सबकुछ तय चीजों के हिसाब से हुआ तो यह दोनों की एक साथ चौथी फिल्म होगी। बता दें कि फिलहाल एक्ट्रेस को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 
Lokesh Kanagaraj: सिनेमा को जल्द ही अलविदा कहेंगे लोकेश कनगराज? 'लियो' डायरेक्टर का चौंकाने वाला खुलासा
विज्ञापन

बॉलीवुड में डेब्यू को तैयार नयनतारा
गौरतलब है कि नयनतारा जल्द ही बॉलीवुड में भी डेब्यू करने जा रही हैं।  वह एटली द्वारा निर्देशित जवान में सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ दिखाई देंगी। फिल्म सितंबर में रिलीज के लिए निर्धारित है। पठान के बाद किंग खान के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पहले यह जून के महीने में रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसकी तारीख आगे बढ़ाकर सात सितंबर कर दी गई।
Adipurush BO Collection Day 4: काम नहीं आईं मनोज मुंतशिर की चालबाजियां, मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल हुई फिल्म
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें