फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South Actor Satyadev: सत्यदेव ने कहा-'आआरआर से उनका रोल काट दिया गया', इसकी वजह का खुलासा भी किया

Tue, 12 Nov 2024 05:13 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साल 2022 में रिलीज हुई एस.एस राजमौली की फिल्म 'आरआरआर' में राम चरण और जूनियर एनटीआर के अभिनय की खूब तारीफ हुई। इस फिल्म में एक रोल अभिनेता सत्यदेव ने भी किया, लेकिन उनका रोल आखिर में काट दिया गया। 
 
विज्ञापन
दक्षिण भारतीय अभिनेता सत्यदेव - फोटो : इंस्टाग्राम-@actorsatyadev
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में दक्षिण भारतीय अभिनेता सत्यदेव ने इस बात का खुलासा किया कि वह फिल्म 'आरआरआर' का हिस्सा थे। इस बात का पता अभी तक किसी को नहीं था, क्योंकि किसी ने उनको फिल्म में देखा ही नहीं। आखिर कैसे गायब हो गया फिल्म 'आरआरआर' से उनका रोल, जानिए विस्तार से। 

विज्ञापन

आरआरआर - फोटो : इंस्टाग्राम @rrrmovie
रोल काटने की वजह बताई 
एक इंटरव्यू के दौरान किसी ने उनसे पूछा कि आपका फिल्म 'आरआरआर' में काम करने का अनुभव कैसा रहा? इस पर पहले तो सत्यदेव चौंक गए। फिर वह बोले कि अब तक इस बात का पता किसी को नहीं था कि मैं फिल्म 'आरआरआर' का हिस्सा रहा हूं। असल में जब फिल्म बनकर तैयार हुई, तो मेरा रोल उसमें अच्छी तरह से फिट नहीं हुआ। ऐसे में मेरा रोल काट दिया गया। वैसे मैंने फिल्म में अपना काम अच्छे से किया था। 

रिश्तों-सम्मान के कारण चुप रहे
सत्यदेव आगे बताते हैं कि अब तक उन्होंने इस बारे में इसलिए बात नहीं कि क्योंकि वह 'आरआरआर' से जुड़े लोगों का बहुत सम्मान करते हैं। एस.एस राजमौली की इस फिल्म में राम चरण, जूनियर एनटीआर जैसे नामी कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई। वहीं आलिया भट्ट और अजय देवगन भी इस फिल्म का हिस्सा रहे। फिल्म ने भारत ही नहीं विदेशों में भी बहुत अच्छा बिजनेस किया। दर्शकों ने इस फिल्म को खूब सराहा। साथ ही फिल्म 'आरआरआर' के गाने 'नाटू नाटू...' को साल 2023 में बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का आस्कर अवॉर्ड भी मिला।
विज्ञापन

'जेबरा' फिल्म को लेकर हैं उत्साहित 
सत्यदेव इन दिनों अपनी एक फिल्म 'जेबरा' को लेकर काफी उत्साहित हैं। यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, इस फिल्म में दर्शकों को काफी एक्शन देखने को मिलेगा।। फिल्म की हीरोइन प्रिया भवानी शंकर हैं। वहीं दक्षिण भारतीयों फिल्मों के मंझे हुए कलाकार सत्यराज ने भी इसमें एक अहम किरदार निभाया है। जल्द ही यह फिल्म रिलीज होने वाली है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें