नानी ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
अभिनेता नानी ने इसे अपने सोशल मीडिया अकांउट से शेयर करते हुए लिखा, ‘थोड़ा एक्शन, थोड़ा मजा, थोड़ा पागलपन और ढेर सारा प्यार :)’ इस प्रोमो में नानी के किरदार के कई रूप दिखाए गए हैं। एक व्यक्ति जो कि एक अच्छा शेफ है। इसी के साथ गैंगस्टर भी है।
क्या खास है प्रोमो में?
इस एनिमेटिड प्रोमो मे वेन्नेला किशोर की आवाज सुनाई देती है। प्रोमो की शुरूआत में नानी को खाना बनाते दिखाया जाता है।इसके बाद एक्शन के साथ ड्रामा आता है। इस पैन इंडिया प्रोजेक्ट में ‘ब्लडी रोमियो’ में नानी एक बहुत ही अलग भूमिका में नजर आएंगें। यह किरदार उनके पिछले सारे किरदारों से काफी भिन्न होगा। इस प्रोमो के प्रवीण वेरा और कायो ड्रिप के गाने ‘नंबर 1 गैंगस्टा’ से सजाया गया है।