महेशा बाबू का इंस्टाग्राम पोस्ट
महेश बाबू ने अपनी मां इंदिरा देवी के जयंती पर सोशल मीडिया पर एक भावुक नोट और पुरानी तस्वीर साझा की, जिसमें वह अपनी मां के साथ मुस्कुराते दिखे। उन्होंने लिखा, "हैप्पी बर्थडे अम्मा... आपकी याद शब्दों से ज्यादा आती है..." इस पोस्ट से प्रशंसक भावुक हो गए। एक फैन ने लिखा, "मां के बिना घर अधूरा," एक और फैन ने लिखा, "उनकी मां के साथ उनकी मुस्कान बहुत प्यारी थी।"
नम्रता ने भी किया पोस्ट
महेश की पत्नी नम्रता शिरोडकर ने भी महेश की मां इंदिरा देवी को याद करते हुए उनकी ब्लैक-एंड-व्हाइट तस्वीर शेयर की और लिखा, "आज और हमेशा आपकी आत्मा का जश्न मनाती हूं।" इंदिरा देवी, जो टॉलीवुड अभिनेता कृष्णा की पत्नी और महेश बाबू की मां थीं, का 28 सितंबर 2022 को 70 साल की उम्र में निधन हो गया था। वह स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं।
महेश बाबू का वर्कफ्रंट
काम की बात करें तो महेश बाबू जल्द ही अपनी फिल्म SSMB29 की शूटिंग शुरू कर रहे हैं। यह फिल्म एसएस राजामौली के निर्देशन में बन रही एक्शन-एडवेंचर फिल्म है। पहले इसे दो भागों में रिलीज करने की योजना थी, लेकिन अब इसे एक ही फिल्म के रूप में: रिलीज किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शूटिंग 2026 तक चलेगी और फिल्म 2027 में रिलीज हो सकती है। महेश बाबू की इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन के भी होने की खबर है, लेकिन पूरी कास्ट की पुष्टि होना अभी बाकी है।
यह भी पढ़ें:
Ujjwal Nikam Biopic: आमिर खान नहीं, अब यह अभिनेता निभाएगा उज्ज्वल निकम की भूमिका, दिनेश लेकर आ रहे हैं बायोपिक..