साउथ अभिनेता चिरंजीवी इन दिनों अपनी फिल्म 'विश्वम्भरा' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म को लेकर प्रशंसकों में काफी उत्साह है, लेकिन फिल्म की रिलीज की देरी से चिरंजीवी के फैंस निराश हो गए हैं।
विश्वम्भरा की रिलीज में होगी देरी
123 तेलुगु डॉट कॉम की एक खबर के अनुसार, चिरंजीवी की आगामी फंतासी फिल्म विश्वम्भरा की रिलीज में देरी हो रही है। यह बड़े बजट की फिल्म, जो अपनी घोषणा से ही चर्चा में है, अभी तक रिलीज की तारीख तय नहीं कर पाई है। सीजी कार्य में देरी के कारण विश्वम्भरा 2026 की गर्मियों में रिलीज होगी। इससे पहले चिरंजीवी की अनिल रविपुडी के साथ वाली फिल्म रिलीज होगी और फिर विश्वम्भरा गर्मियों के अंत में आएगी। बिम्बिसार के निर्देशक वशिष्ठ द्वारा बनाई गई इस फिल्म में शानदार वीएफएक्स और दमदार अभिनय की उम्मीद है।
फिल्म विश्वम्भरा
'विश्वम्भर' तेलुगु -भाषा फंतासी एक्शन फिल्म है। इस फिल्म को मल्लिडी वशिष्ठ ने लिखा और निर्देशित किया है। इसका निर्माण यूवी क्रिएशन कर रही है। इस फिल्म में चिरंजीवी के अलावा तृषा कृष्णन, कुणाल कपूर और आशिका रंगनाथ मुख्य भूमिकाओं में नजर आएगी।
यह भी पढ़ें: Pawan Kalyan: 'वे कला के सच्चे उस्ताद हैं', कमल हासन बने ऑस्कर समिति के सदस्य, पवन कल्याण ने दी बधाई