फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sobhita Dhulipala: शादी के बाद कॉकटेल इवेंट में दिखा शोभिता का हॉट अंदाज, गाउन की कीमत सुन उड़ जाएंगे होश

Tue, 10 Dec 2024 12:23 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

खूबसूरत नवविवाहिता दुल्हन शोभिता धुलिपाला ने साउथ अभिनेता नागा चैतन्य से शादी कर ली है। शादी के बाद एक कॉकटेल पार्टी हुई, जिसमें शोभिता का खूबसूरत और हॉट अंदाज किसी को भी दीवाना बना देगा। लेकिन क्या आपको पता है कि नागा की नई नवेली दुल्हन के गाउन की कीमत कितनी है।
विज्ञापन
शोभिता धुलिपाला - फोटो : इंस्टाग्राम@taruntahiliani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई नवेली दुल्हन और लंबे समय से फैशन ट्रेंडसेटर रहीं शोभिता धुलिपाला ने हमेशा अपने बेहतरीन स्टाइल से लोगों का ध्यान खींचा है। शादी के बाद कॉकटेल पार्टी में शोभिता ने एक ड्रेप्ड गाउन पहनी, जिसमें उन्हें देखकर सभी की निगाहें उन पर टिकी रहीं। उनके इस शानदार लुक को देखकर हर कोई उन्हें एक टक देखता ही रह गया। आइए आपको भी बताते है शोभिता के इस स्पेशल गाउन की कीमत।
विज्ञापन

शोभिता - फोटो : इंस्टाग्राम@taruntahiliani
कॉकटेल पार्टी में शोभिता का हॉट लुक
शोभिता ने कॉकटेल पार्टी के लिए तरुण तहिलियानी का सिग्नेचर स्कल्प्टेड, ड्रेप्ड गाउन पहना, जिसमें वह बला की खूबसूरत नजर आ रही थीं। इस गाउन की कीमत 139,900 रुपये है। यह गाउन वाकई एक शोस्टॉपर था। गोल्डन सेक्विन, डीप हॉल्टर नेकलाइन और कमर पर प्लीटेड डिटेल्स के साथ यह गाउन पारंपरिक साड़ी की याद दिलाता है। इस गाउन में आधुनिक शान और शादी के जश्न का आकर्षण एक साथ देखने को मिला। उनके गाउन का पिछला हिस्सा बेहद खूबसूरत था। गर्दन पर लपेटी गई और कमर पर ड्रेप डिटेल्स के साथ, बैकलेस डिजाइन ने सभी का दिल जीत लिया और उनके इस लुक को और भी शानदार बना दिया।

शोभिता धुलिपाला - फोटो : इंस्टाग्राम@taruntahiliani
गाउन के साथ शोभिता ने पहनी मॉर्डन एक्सेसरीज  
एक्सेसरीज के मामले में उनकी पसंद बेहद शानदार रही। शोभिता ने मिनिमल लेकिन स्टेटमेंट पीस चुने। उन्होंने अपने लुक को चोकर नेकपीस के साथ जोड़ा और साथ ही अनोखे ड्रॉप इयररिंग्स भी थे। पहनावे को पूरा करने के लिए, उन्होंने 49,900 रुपये की कीमत वाला एक ग्लैमरस फ्लोरल गैलेक्सी क्लच कैरी किया।
Bobby Deol: बॉबी देओल का वायरल जमाल कुडू स्टेप किससे है इंस्पायर्ड, जानें रणबीर की एनिमल के गाने की सच्चाई
 
विज्ञापन

शोभिता का मेकअप और बन
मेकअप की बात करें तो शोभिता का लुक स्मोकी आईशैडो, काजल, परफेक्ट ब्लश्ड और हल्की न्यूड लिपस्टिक के साथ बेहद लाजवाब दिखा। उनके मेकअप ने उनके हाई-ग्लैमरस लुक को और भी शानदार बना दिया। शोभिता ने बालों को एक क्लासी लुक देने के लिए एक मैसी बन बनाया हुआ था। शोभिता ने शादी में कांजीवरम साड़ी में अपने पारंपरिक रिवाज के अनुसार शादी का लुक पहना था।
Bhooth Bangla: 'भूत बंगला' की शूटिंग शुरू, इस दिन खुलेगा राज, नए पोस्टर में लालटेन पकड़े नजर आए अक्षय कुमार

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें