फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थलापति विजय की ‘जन नायकन’ से क्या घबरा गए शिवकार्तिकेयन? फिल्म ‘पराशक्ति’ की रिलीज डेट को लेकर दिया अपडेट

Sun, 04 Jan 2026 12:35 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sivakarthikeyan Movie Parasakthi Release Update: इस साल कई फिल्मों की आपस में टक्कर होने वाली है। इसमें शिवकार्तिकेयन की साउथ फिल्म 'पराशक्ति’ और थलापति विजय की ‘जन नायकन’ आपस में टकराएंगी। हाल ही में शिवकार्तिकेयन ने इस क्लैश को लेकर नया अपडेट शेयर किया है।

विज्ञापन
फिल्म 'पराशक्ति' और 'जन नायकन' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ की अपकमिंग फिल्म 'पराशक्ति’ का सामना जल्द ही थिएटर में थलापति विजय की ‘जन नायकन’ से होगा। हाल ही में 'पराशक्ति’ के अभिनेता शिवकार्तिकेयन ने इस क्लैश को लेकर बातचीत की है। 

विज्ञापन


पोंगल पर 'पराशक्ति' और ‘जन नायकन’ की टक्कर 
शिवकार्तिकेयन, रवि मोहन और श्रीलीला की फिल्म 'पराशक्ति' को बॉक्स ऑफिस पर थलापति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ से कड़ी टक्कर मिलने वाली है। यह दोनों फिल्में 9 जनवरी को रिलीज हो रही हैं। पोंगल जैसे त्योहार पर ये फिल्में सिनेमाघरों में अपनी किस्मत आजमाएंगी। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर  ‘जन नायकन’ का ट्रेंड देखा जा रहा है। फैंस विजय की फिल्म को लेकर उत्सुक है। ऐसे में क्या शिवकार्तिकेयन अपनी फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाएंगे। 

शिवकार्तिकेयन ने कहा- ‘हैरान रह गया था’
‘पराशक्ति’ के प्री-रिलीज इवेंट पर शिवकार्तिकेयन ने थलापति विजय की फिल्म से होने वाली टक्कर पर बात की। उन्होंने अपनी फिल्म की रिलीज को लेकर भी अपडेट शेयर किया? उन्होंने कहा, ‘जब मैंने देखा कि दोनों फिल्में पोंगल के मौके पर आ रही हैं तो हैरान रह गया था। लेकिन जैसा कि विजय सर का मानना है कि दोनों फिल्में पोंगल पर रिलीज हो रही हैं, ऐसे में एक-दूसरे पर असर नहीं डालेंगी। उन्होंने हमारी फिल्म के लिए अपनी शुभकामनाएं भी भेजीं। इसलिए दर्शक 9 जनवरी को ‘जन नायकन’ को एंज्वॉय करें। इसके बाद 10 जनवरी को हमारी फिल्म ‘पराशक्ति’ देखने आएं।’ 

विजय की ‘जन नायकन’ के ट्रेलर ने मचाया हंगामा 

विज्ञापन

शनिवार को थलापति विजय की ‘जन नायकन’ का ट्रेलर भी रिलीज हुआ। इसमें वह जबरदस्त एक्शन करते दिखे। यह उनकी आखिरी फिल्म कही जा रही है, इसके बाद वह पूरी तरह से राजनीति में सक्रिय हो जाएंगे। फिल्म ‘जन नायकन’ में बॉबी देओल, प्रकाश राज, पूजा हेगड़े और प्रियमणि भी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें