फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगर सुचित्रा ने तृषा पर कसा तंज? विजय के CM बनने से पहले कही बड़ी बात; बोलीं- कुछ हासिल नहीं करेंगे अगर…’

Sun, 10 May 2026 09:38 AM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Singer Suchitra Controversial Comment: रविवार को चर्चित अभिनेता विजय थलापति तमिलनाडु के नए सीएम बनेंगे। इसी बीच एक सिंगर सुचित्रा का बयान खूब सुर्खियां बटोर रहा है। वह विजय और एक्ट्रेसेस तृषा को लेकर काफी अटपटी बातें कह रही हैं। 
विज्ञापन
विजय थलापति और तृषा कृष्णनन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते दिनों तमिल सिनेमा के सुपरस्टार विजय थलापति की राजनीतिक पार्टी टीवीके ने विधानसभा चुनावों में सबसे ज्यादा सीटें जीतकर सबको हैरान कर दिया है। आज वह राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे, इस पद के लिए शपथ लेंगे। इसी बीच उनके राजनीति करियर को लेकर साउथ फिल्मों में सक्रिय एक सिंगर सुचित्रा ने बड़ी बात कह दी है। इसके अलावा वह विजय की करीबी दोस्त तृषा पर भी तंज कस रही हैं। 

विज्ञापन


क्या सिंगर ने तृषा कृष्णनन को पैरासाइट कहा? 
फर्स्टपोस्ट की खबर के मुताबिक सुचित्रा ने बीते दिनों एक इंटरव्यू में कहा, ‘मुझे तृषा बिल्कुल पसंद नहीं है। लेकिन मुझे विजय बहुत पसंद है। मैं किसी का पक्ष लिए बिना ईमानदारी से अपनी राय दूंगीं।’ बिना नाम लिए सिंगर आगे कहती हैं, ‘जब सफल लोग अकेले पड़ जाते हैं तो उनकी जिंदगी में पैरासाइट्स आ जाते हैं। विजय ने अपने माता-पिता और पत्नी से दूरी बनाकर खुद को अकेला कर लिया है। वह अकेले हैं लेकिन उन्होंने अब तक खुद के बारे में कुछ नहीं सोचा है।’ 

विज्ञापन

थलापति विजय - फोटो : सोशल मीडिया

विजय के राजनीतिक भविष्य काे लेकर भी बोलीं सिंगर 
विजय के नए राजनीतिक सफर के बारे में भी सिंगर ने कहा, ‘इसी बीच विजय पॉलिटिक्स में आ गए, सच कहूं तो उन्हें अपने पिता चंद्रशेखर की जरूरत है जो उन्हें पॉलिटिक्स के रास्ते पर ले जा सकें, नहीं तो वह पॉलिटिक्स में कुछ हासिल नहीं कर पाएंगे। अगर पॉलिटिक्स में उनके साथ कुछ अच्छा हो सकता है तो उन्हें पिता का पूरा सपोर्ट मिलना चाहिए।’ 

तृषा और विजय थलापति के बीच करीबी रिश्ता
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विजय थलापति और तृषा कृष्णनन काफी करीबी हैं। दोनों के रिलेशनशिप में होने की अटकलें भी सुनने को मिलती हैं। इन बातों पर कभी दोनों ने सफाई नहीं दी है। लेकिन अक्सर कई जगहों पर साथ नजर आते हैं। विजय की बात करें तो उनका पत्नी से तलाक भी होने वाला है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें