फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singer Kalpana Suicide: मशहूर तेलुगु सिंगर कल्पना राघवेंदर ने की सुसाइड की कोशिश, खाई थीं नींद की गोलियां

Tue, 04 Mar 2025 11:36 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Singer Kalpana Suicide: साउथ फिल्मों की प्रसिद्ध सिंगर कल्पना ने आज सुसाइड की कोशिश की है। इस खबर को सुनकर हर कोई हैरान रह गया हैं। सिंगर फिलहाल अस्पताल में एडमिट हैं और उनका इलाज चल रहा है।
 
विज्ञापन
सिंगर कल्पना राघवेंदर ने की सुसाइड की कोशिश - फोटो : इंस्टाग्राम@kalpanasinger2022
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर कल्पना राघवेंदर ने नींद की गोलियां खाकर सुसाइड करने की कोशिश की, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में एडमिट कराया गया। कल्पना ने अपने करियर में रवि तेजा और चिरंजीवी जैसे कई कलाकारों के लिए परफॉर्म किया हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

सुसाइड के लिए खाई थीं नींद की गोलियां
साउथ सिंगर कल्पना राघवेंदर ने सुसाइड की कोशिश से सभी को चौंका दिया है। उन्होंने सुसाइड करने के लिए नींद की गोलियों का इस्तेमाल किया। फिलहाल, कल्पना का इलाज अस्पताल में चल रहा है। केपीएचबी पुलिस स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने कहा है कि उन्होंने नींद की गोलियां खाई थीं। बाकी जानकारी कल्पना के होश में आने के बाद मिल सकेगी। बहरहाल, उन्होंने बताया कि कल्पना अब खतरें से बाहर हैं और उनकी स्थिति अब ठीक है। अधिकारी ने कहा कि सिंगर ने आखिर ऐसा कदम क्यों उठाया। इस मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस का बयान
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि कल्पना ने अपने घर पर ही सुसाइड करने की कोशिश की थी और जब रेजिडेंट्स एसोसिएशन ने कल्पना के बारे में पुलिस को जानकारी दी, तब पुलिस उनके घर पहुंची और घर का दरवाजा तोड़ा। तब पुलिस को कल्पना बेहोशी की हालत में मिली, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

मां से इंप्रेस को होकर बनीं गायिकाॉ
कल्पना, बिग बॉस तेलुगु के पहले सीजन की भी कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। उनके माता-पिता गायक थे। अपनी मां से इंस्पायर्ड होकर ही कल्पना ने सिंगिंग में अपना करियर बनाया। कल्पना ने 5 साल की उम्र से ही गाने गाना शुरू कर दिए था। कल्पना ने अब तक अपने सिंगिंग करियर में 1500 गाने रिकॉर्ड किए हैं और साथ ही देश-विदेश में मिलाकर 3000 से ज्यादा स्टेज शो किए हैं।
 
विज्ञापन

मल्टीटैलेंटेड हैं कल्पना
कल्पना एक सिंगर होने के साथ ही अभिनेत्री, म्यूजिक कंपोजर और सॉन्ग राइटर और डबिंग आर्टिस्ट भी हैं। उन्होंने इल्लैया राजा, एम एस विश्वनाथ, शंकर महादेवन, चित्रा, ए आर रहमान और एस पी बालासुब्रमणियम जैसे कलाकारों के साथ परफॉर्म किया है।

यह भी पढ़ें:
Chhaava Box Office Day 19: विक्की कौशल-रश्मिका मंदाना के लिए लकी रहा मंगलवार, जानिए 19वें दिन का कलेक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें