फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'टॉक्सिक' का ट्रेलर देखकर झूमे सिद्धार्थ मल्होत्रा, पत्नी कियारा के रोल को बताया बेहतरीन किरदारों में से एक

Sun, 09 Aug 2026 09:59 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Toxic Trailer: सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी पत्नी की फिल्म 'टॉक्सिक' के रिलीज होने से पहले उनका उत्साह बढ़ाया है। 'टॉक्सिक' का ट्रेलर कल रिलीज हुआ था।
विज्ञापन
सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी पत्नी कियारा आडवाणी की बड़े पर्दे पर वापसी से पहले ही उनका उत्साह बढ़ा रहे हैं। यश की फिल्म 'टॉक्सिक' का ट्रेलर देखने के बाद, एक्टर ने कियारा की परफॉर्मेंस की तारीफ की है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर ट्रेलर शेयर किया और फिल्म की रिलीज से पहले कियारा और पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम@sidmalhotra
सिद्धार्थ ने की कियारा की तारीफ
इंस्टाग्राम स्टोरीज पर ट्रेलर शेयर करते हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कैप्शन में लिखा 'मेहनत, लगन, जुनून। यह सब बड़े पर्दे पर दिखेगा। यह तुम्हारी बेहतरीन फिल्मों में से एक होगी। उस जादू को देखने का बेसब्री से इंतजार है जो गीतू मोहनदास, यश, तुमने और पूरी टीम ने मिलकर बनाया है। टीम 'टॉक्सिक' को शुभकामनाएं। 26 अगस्त का इंतजार है।'

ट्रेलर ने खींचा ध्यान
8 अगस्त को रिलीज हुए ट्रेलर ने कियारा के किरदार 'नादिया' और फिल्म की पूरी कास्ट का ध्यान खींचा है। यश और कियारा के अलावा, 'टॉक्सिक' में नयनतारा, रुक्मिणी वसंत, तारा सुतारिया और हुमा कुरैशी भी हैं।

क्या बोलीं कियारा?
बेंगलुरु में ट्रेलर लॉन्च के दौरान, कियारा ने डायरेक्टर गीतू मोहनदास और यश के साथ काम करने और 'नादिया' का किरदार निभाने के अपने अनुभव के बारे में बात की।
उन्होंने कहा, 'मेरा सच में मानना है कि गीतू और यश ने ही मेरे लिए इस फिल्म में 'नादिया' का किरदार तय किया था। उन्होंने मुझमें वह बात देखी और मुझ पर भरोसा किया कि मैं यह कर सकती हूं, जबकि मुझे खुद भी नहीं पता था कि मैं एक अभिनेत्री के तौर पर इतना बड़ा और निडर कदम उठाने के लिए तैयार हूं।'
विज्ञापन

टॉक्सिक - फोटो : यूट्यूब
कब रिलीज होगी फिल्म?
  • गीतू मोहनदास की डायरेक्ट की गई 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' एक पैन-इंडिया एक्शन थ्रिलर फिल्म है। 
  • इस फिल्म की शूटिंग कन्नड़ और अंग्रेजी में एक साथ की गई है।
  • इसे हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम में डब करके भी रिलीज किया जाएगा।
  • 'टॉक्सिक' दुनिया भर के सिनेमाघरों में 26 अगस्त को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें