फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृणाल ठाकुर की जगह श्रुति हासन होंगी 'पेद्दी' का हिस्सा? फिल्म में कर सकती हैं ये खास काम

Sat, 25 Apr 2026 11:32 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Peddi: 'पेद्दी' को लेकर एक अपडेट सामने आई है। उम्मीद की जा रही है कि इस फिल्म से श्रुति हासन जुड़ सकती हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला? 
विज्ञापन
कमल हासन-सारिका की बेटी हैं श्रुति हासन - फोटो : इंस्टाग्राम@shrutzhaasan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राम चरण की अदाकारी वाली फिल्म 'पेद्दी' जून 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले ही काफी चर्चा में है। बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा है। खबरें हैं कि फिल्म के निर्माता श्रुति हासन को लेकर एक स्पेशल गाने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन

क्या 'पेद्दी' में कैमियो करेंगी श्रुति हासन?
गल्ट के मुताबिक श्रुति हासन को 'पेद्दी' में एक स्पेशल कैमियो रोल के लिए साइन किया जा सकता है। उम्मीद है कि यह अभिनेत्री एक डांस नंबर में नजर आएंगी, जिसकी शूटिंग अभी बाकी है।
रिपोर्ट के मुताबिक इस गाने की शूटिंग 26 अप्रैल, 2026 को हैदराबाद में शुरू हो सकती है। हालांकि, फिल्म निर्माताओं ने अभी तक श्रुति के इस फिल्म में शामिल होने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

रणबीर कपूर के साथ नजर आए आदित्य रॉय, फैंस को याद आई 'ये जवानी है दीवानी'; दोनों से कर दी ये बड़ी मांग

मृणाल ठाकुर - फोटो : इंस्टाग्राम-@mrunalthakur
मृणाल ने किया मना
इससे पहले, ऐसी खबरें थीं कि इसी स्पेशल डांस नंबर के लिए मृणाल ठाकुर पर विचार किया जा रहा था। लेकिन, अब माना जा रहा है कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट से खुद को अलग कर लिया है, जिससे अब श्रुति हासन के इस फिल्म में आने की संभावना बढ़ गई है।

पेद्दी में राम चरण - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
'पेद्दी' के बारे में
खबरों के मुताबिक फिल्म 'पेद्दी' की कहानी एक क्रिकेट टूर्नामेंट के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म में राम चरण मुख्य भूमिका में हैं, जबकि जान्हवी कपूर, शिव राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा, जगपति बाबू और बोमन ईरानी भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। इसका म्यूजिक ए आर रहमान ने कंपोज किया है।
विज्ञापन

'पेद्दी' का गाना 'चिकिरी चिकिरी' - फोटो : यूट्यूब
कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म के लेखक और निर्देशक बुची बाबू सना हैं। यह फिल्म पहले 27 मार्च, 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसकी तारीख बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दी गई। इसके बाद, इसे एक बार फिर टालकर जून 2026 कर दिया गया। रिपोर्टों के अनुसार, यह फिल्म 25 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें