फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैपराजी ने बोली ऐसी बात कि भड़क गईं श्रुति हासन, वीडियो हुआ वायरल; यूजर्स ने किया अभिनेत्री का सपोर्ट

Sun, 19 Apr 2026 12:16 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shruti Haasan Viral Video: हाल ही में अभिनेत्री श्रुति हासन मुंबई की सड़कों पर नजर आईं। एक पैपराजी ने उन्हें एक ऐसी बात बोल दी जिस पर वह चिढ़ गईं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
विज्ञापन
श्रुति हासन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्ट्रेस श्रुति हासन अपनी अपकमिंग तेलुगु फिल्म 'आकासामलो ओका तारा' को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में वह मुंबई में एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलती हुई नजर आईं। इस दौरान पैपराजी ने उन्हें एक खास नाम से बुलाया। इस पर श्रुति हासन भड़क गईं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में क्या है?
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि श्रुति हासन रेस्टोरेंट से बाहर निकल रही हैं। इस बीच कई पैपराजी ने उनकी तस्वीरें ली और उनका वीडियो बनाया। एक पैपराजी ने उन्हें 'मम्मा' कह कर बुलाया। इससे 40 साल की श्रुति काफी चिढ़ गईं और अपना आपा खो बैठीं। उन्होंने इस टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। श्रुति ने कहा, 'कौन है मम्मा? आपकी मम्मा है? क्या बक रहे हो तुम?'


यूजर्स ने दिया श्रुति का साथ
इस वीडियो पर कई यूजर्स ने भी कमेंट किया है। यूजर्स ने श्रुति हासन का साथ दिया है। एक यूजर ने लिखा है 'मुझे समझ में नहीं आता है कि लोग लड़कियों को परेशान करके हीरो क्यों बनते हैं।' एक और यूजर ने लिखा है 'लोग क्यों परेशान करते हैं। कुछ शर्म करो।' एक और यूजर ने लिखा है 'पैपराजी सबसे ज्यादा उकसाने वाले होते हैं।'



विज्ञापन

श्रुति हास का वर्कफ्रंट
आपको बता दें कि श्रुति हासन आखिरी बार फिल्म 'कुली' में नजर आई थीं। इसमें रजनीकांत, नागार्जुन अक्किनेनी, सौबिन शाहिर, उपेंद्र, सत्यराज, रचिता राम और आमिर खान जैसे कलाकार शामिल थे।
एक्ट्रेस अब अगली बार 'कॉल मी बे' सीजन 2 में नजर आएंगी। इसमें अनन्या पांडे बेला बे चौधरी के रूप में वापसी कर रही हैं।
श्रुति के पास फिल्म 'आकासामलो ओका तारा' भी है। इसमें दुलकर सलमान और सात्विका वीरवल्ली होंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें