शिव राजकुमार, ऋषभ शेट्टी, हेमंत एम राव,
- फोटो : अमर उजाला
कन्नड़ सुपरस्टार शिव राजकुमार आज 64 साल के हो गए हैं। 12 जुलाई 1962 को जन्मे अभिनेता को कन्नड़ इंडस्ट्री में योगदान के लिए जाना जाता है। इस मौके पर कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के सेलेब्स ने एक्टर को जन्मदिन की दिल से बधाई दी है। उन्हें बधाई देने वालों में ऋषभ शेट्टी, धनंजय और कई दूसरे कलाकार शामिल हैं।
ऋषभ शेट्टी
'कांतारा' के डायरेक्टर और एक्टर ऋषभ शेट्टी ने अपने एक्स हैंडल पर सुपरस्टार को जन्मदिन की बधाई दी। शिव राजकुमार को 'करुनादा चक्रवर्ती' बताते हुए ऋषभ शेट्टी ने लिखा 'हमारे प्यारे करुनादा चक्रवर्ती शिव राजकुमार अन्ना को जन्मदिन की बधाई।'
धनंजय
'टगरु' फेम एक्टर धनंजय ने शिव राजकुमार को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक खूबसूरत पोस्टर शेयर किया। धनंजय ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा 'जन्मदिन मुबारक हो शिवन्ना।'
हेमंत एम राव
निर्देशक हेमंत एम राव ने एक्टर को जन्मदिन की दिल से बधाई दी। उन्होंने लिखा 'आपकी मौजूदगी में रहना और आपको अपना जादू करते देखना मेरे काम के सबसे अच्छे हिस्सों में से एक रहा है। निम्मा शिवन्ना, आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। आपसे प्यार है।'
जानी मास्टर
कोरियोग्राफर जानी मास्टर ने शिव राजकुमार के साथ अपने काम को याद किया और जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने लिखा 'सबसे अच्छे और सबसे विनम्र लोगों में से एक, जिनके साथ मुझे काम करने का सौभाग्य मिला है। शिवन्ना गारू, आपके साथ दो फिल्मों में काम करना सचमुच एक आशीर्वाद रहा है। आपके साथ बिताया हर पल विनम्रता, शालीनता और समर्पण का सबक है। आपसे मिलना और आपका आशीर्वाद लेना ऐसी चीज है, जिसे मैं हमेशा याद रखूंगा। निम्मा शिवन्ना गारू को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई! भगवान आपको अच्छी सेहत, खुशी और कई ब्लॉकबस्टर सफलताएं दें। हमेशा प्यार और सम्मान।'
शिव राजकुमार
- फोटो : एक्स
शिव राजकुमार का काम
शिव राजकुमार कन्नड़ इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले अभिनेताओं में से एक हैं। उन्हें 'ओम', 'जानुमादा जोड़ी', 'नम्मूरा मंदारा हूव', 'सिम्हादा मारी', 'एके 47', 'जोगी', 'भजरंगी', 'मुफ्ती', 'शिवलिंगा' और 'टगरु' और अन्य जैसी फिल्मों में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है।
शिव राजकुमार को आखिरी बार फिल्म 'जेलर 2' में एक कैमियो भूमिका में देखा गया था।