फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shaakuntalam: 'शाकुंतलम' का दूसरा धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, खोए हुए प्यार को ढूंढती दिखीं सामंथा रुथ प्रभु

Wed, 05 Apr 2023 09:54 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जनवरी में 'शाकुंतलम' का पहला ट्रेलर रिलीज करने के बाद, सामंथा और फिल्म के निर्माताओं ने आज यानी 5 अप्रैल को 3डी में फिल्म का दूसरे ट्रेलर फैंस के सामने पेश कर दिया है।
विज्ञापन
शाकुंतलम - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'शाकुंतलम' के लिए सुर्खियां बटोर रही हैं। जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज डेट पास आती जा रही है, वैसे-वैसे सामंथा इसके प्रमोशन को और रफ्तार से आगे बढ़ा रही हैं। यह फिल्म कालिदास के लोकप्रिय नाटक 'अभिज्ञान शाकुंतलम' पर आधारित है। फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जहां फैंस को फिल्म का पहला ट्रेलर खूब पसंद आया था, वहीं अब प्रशंसकों की उत्सुकता को और बढ़ाते हुए मेकर्स ने 'शाकुंतलम' का दूसरा ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है। इसे देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं क्योंकि ट्रेलर से साफ हो गया है कि उन्हें फिल्म में रोमांस, ड्रामा और वॉर तीनों का तड़का देखने को मिलेगा।

विज्ञापन

रिलीज हुआ दूसरा ट्रेलर
जनवरी में 'शाकुंतलम' का पहला ट्रेलर रिलीज करने के बाद, सामंथा और फिल्म के निर्माताओं ने आज यानी 5 अप्रैल को 3डी में फिल्म का दूसरे ट्रेलर फैंस के सामने पेश कर दिया है। शानदार वीएफएक्स और बेहद सुंदर दृश्यों से सजे इस ट्रेलर ने फिल्म से फैंस की उम्मीदों को और बढ़ा दिया है। सामने आए ट्रेलर में दर्शकों को रोमांस, ड्रामा और फाइट सीक्वेंस देखने को मिलेंगे।

प्यार के लिए तड़पती दिखीं सामंथा
ट्रेलर की शुरुआत सामंथा और देव मोहन की प्यार भरी कहानी से होती है, जो धीरे-धीरे हिंसक रूप ले लेती है। शाकुंतला का अपने प्यार के लिए तड़पना और उसे पाने की इच्छा में कुछ भी कर गुजरना फैंस की आंखों में आंसू ले आया है। सामंथा अपने अभिनय कौशल से एक बार फिर फैंस का दिल जीतने में सफल रही हैं, तो वही देव मोहन भी अपने किरदार में जच रहे हैं। ट्रेलर को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा करते हुए सामंथा ने लिखा, 'प्रेम की इस यात्रा को शुरू करने के लिए तैयार हो जाइए। शाकुंतलम दुनिया भर में 14 अप्रैल को 3डी और 2डी में रिलीज होगी।'
विज्ञापन



इस दिन रिलीज होगी फिल्म
'शाकुंतलम' का निर्देशन गुनाशेखर ने किया है। यह फिल्म कालिदास के नाटक 'अभिज्ञान शाकुंतलम' पर आधारित है। सामंथा रुथ प्रभु के अलावा, फिल्म में देव मोहन, जिशु सेनगुप्ता, मोहन बाबू, मधु, गौतमी, अदिति बालन और अनन्या नागल्ला जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
विज्ञापन

Rani Mukerji: आदित्य चोपड़ा को क्यों कोसती हैं रानी मुखर्जी? वजह जान रह जाएंगे हैरान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें