फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samantha Pregnancy News: सामंथा ने साझा की प्रेग्नेंसी की खबर, बोलीं- मैटरनिटी के लिए छोटा ब्रेक ले रही हूं

Thu, 25 Jun 2026 07:26 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Samantha Ruth Shares Pregnancy News: सामंथा रूथ प्रभु ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस और मीडिया के साथ साझा की है। वह कुछ समय के लिए मैटरनिटी ब्रेक पर जाएंगी।  
विज्ञापन
सामंथा ने सुनाई प्रेग्नेंसी की खबर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते दिनों सामंथा के कुछ वायरल वीडियो देखकर अटकलें लगी थीं कि वह प्रेग्नेंट हैं। अब सामंथा ने खुद इस खबर की पुष्टि की है। यह खुशखबरी उन्होंने अपनी फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ के थैंक्स मीट के दौरान मीडिया और फैंस के साथ साझा की है। इसके बाद तो सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें बधाइयां देने लगे हैं। 

विज्ञापन




सामंथा ने प्रेग्नेंसी की खबर पर लगाई मुहर
बुधवार देर रात सामंथा की फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ के थैंक्स मीट से कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। इनमें से एक में सामंथा कहती हैं, ‘ मैटरनिटी के लिए छोटा-सा ब्रेक ले रही हूं।’ यह कहकर वह मुस्कुराने लगती हैं। सामने बैठे पत्रकार, पैपराजी उन्हें बधाई देते हैं। सोशल मीडिया पर भी फैंस सामंथा के लिए खुश नजर आए, उन्हें ढेर सारी बधाई दी। वायरल वीडियो में सामंथा के चेहरे पर भी प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा था। 
विज्ञापन

 


ये खबर भी पढ़ें: 'मां इंटी बंगारम' की कामयाबी के बीच सामंथा से मिले चिरंजीवी, तोहफे में दी यह चीज; राज निदिमोरू भी रहे मौजूद 

Trending Videos
विज्ञापन

सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु - फोटो : इंस्टाग्राम@samantharuthprabhuoffl
पिछले साल हुई थी सामंथा की शादी
सामंथा ने नागा चैतन्य से तलाक के बाद पिछले साल 1 दिसंबर 2025 को ‘द फैमिली मैन’ फेम निर्माता-निर्देशक राज निदिमोरू से शादी की। सामंथा ने राज के साथ 'द फैमिली मैन सीजन 2' (2021) और 'सिटाडेल: हनी बनी' (2024) में काम किया है। इससे पहले दोनों के डेटिंग की खबरों ने भी काफी चर्चाएं बटोरी थीं। कपल ने कोयंबटूर के ईशा योग सेंटर में सादगी भरे अंदाज में शादी की थी। अब राज और सामंथ माता-पिता बनने वाले हैं। 

सामंथा की फिल्म भी कर रही है अच्छा कलेक्शन
हाल ही में सामंथा की फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ रिलीज हुई। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कलेक्शन कर रही है। इस फिल्म ने रिलीज के छठे दिन 2.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 33.20 करोड़ रुपये हो चुका है। इस फिल्म में सामंथा ने जबरदस्त एक्शन सीन्स किए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें