‘मां इंटी बंगारम’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘मां इंटी बंगारम’ शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। वीकएंड पर भी इसने बढ़िया कमाई की है। कल शनिवार को इसने 4.90 करोड़ की कमाई की थी। वहीं आज रविवार के दिन इसने 4.40 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 47.35 करोड़ का हो गया है। फिल्म जल्द ही 50 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है।
कॉकटेल 2 और वेलकम टू द जंगल
- फोटो : सोशल मीडिया
इन फिल्मों से है टक्कर
बॉक्स ऑफिस पर ‘मां इंटी बंगारम’ का मुकाबला पर नई रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' और ‘कॉकटेल 2’ से है। 'वेलकम टू द जंगल' ने आज 20.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने आज 3.83 करोड़ की कमाई की है। इन दोनों फिल्मों के कलेक्शन का असर भी 'मां इंटी बंगारम' की कमाई पर पड़ा है।
ये भी पढ़ें- कभी अक्षय-शाहरुख और अजय देवगन को देता था टक्कर, इन गलतियों से बदली जिंदगी; जानें अविनाश वाधवन की कहानी
क्या है ‘मां इंटी बंगारम’ की कहानी?
'मां इंटी बंगारम' एक ऐसी महिला की कहानी है, जो एक पारंपरिक घर में नई बहू बनकर आती है। वह शांत, आज्ञाकारी और सबकी नजर में रहने वाली महिला है। मगर परिवार को यह नहीं पता कि वह क्या छिपा रही है। जब उसका दबा हुआ अतीत उसके सामने आता है, तब कहानी में मोड़ आता है।