फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maa Inti Bangaaram: 50 करोड़ के कलेक्शन से कुछ कदम दूर ‘मां इंटी बंगारम’, रविवार को किया इतना कलेक्शन

Sun, 28 Jun 2026 08:17 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Maa Inti Bangaaram Box Office Collection: आज ‘मां इंटी बंगारम’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 10 दिन हो गए हैं। जानिए फिल्म ने आज रविवार के दिन कितनी कमाई की है।
विज्ञापन
मां इंटी बंगारम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ 19 जून 2026 को रिलीज हुई थी। फिल्म ने तभी से ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनाई हुई है और बढ़िया कमाई कर रही है। जानिए आज रविवार के दिन इसने कितना कलेक्शन किया है। 

विज्ञापन

मां इंटी बंगारम टीजर - फोटो : इंस्टाग्राम-@samantharuthprabhuoffl

‘मां इंटी बंगारम’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 
‘मां इंटी बंगारम’ शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। वीकएंड पर भी इसने बढ़िया कमाई की है। कल शनिवार को इसने 4.90 करोड़ की कमाई की थी। वहीं आज रविवार के दिन इसने 4.40 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 47.35 करोड़ का हो गया है। फिल्म जल्द ही 50 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है। 

कॉकटेल 2 और वेलकम टू द जंगल - फोटो : सोशल मीडिया

इन फिल्मों से है टक्कर
बॉक्स ऑफिस पर ‘मां इंटी बंगारम’ का मुकाबला पर नई रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' और  ‘कॉकटेल 2’ से है। 'वेलकम टू द जंगल' ने आज 20.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने आज 3.83 करोड़ की कमाई की है। इन दोनों फिल्मों के कलेक्शन का असर भी 'मां इंटी बंगारम' की कमाई पर पड़ा है।

ये भी पढ़ें- कभी अक्षय-शाहरुख और अजय देवगन को देता था टक्कर, इन गलतियों से बदली जिंदगी; जानें अविनाश वाधवन की कहानी

विज्ञापन

मां इंटी बंगारम - फोटो : X

क्या है ‘मां इंटी बंगारम’ की कहानी? 
'मां इंटी बंगारम' एक ऐसी महिला की कहानी है, जो एक पारंपरिक घर में नई बहू बनकर आती है। वह शांत, आज्ञाकारी और सबकी नजर में रहने वाली महिला है। मगर परिवार को यह नहीं पता कि वह क्या छिपा रही है। जब उसका दबा हुआ अतीत उसके सामने आता है, तब कहानी में मोड़ आता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें