फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मां इंटी बंगारम’ का ओपनिंग डे कलेक्शन देखकर खुशी से झूमीं सामंथा, बोलीं- ‘महिलाओं का योगदान ज्यादा रहा है’

Sat, 20 Jun 2026 04:24 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Samantha Movie Maa Inti Bangaaram: साउथ की चर्चित अभिनेत्री सामंथा की फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ हाल ही में सिनेमाघराें में रिलीज हुई। महिला केंद्रित फिल्म होने के बावजूद सामंथा की फिल्म ने जमकर कमाई की है। इस बात को लेकर अभिनेत्री काफी खुश हैं। उन्होंने फैंस काे शुक्रिया कहा है।  

विज्ञापन
फिल्म 'मां इंटी बंगारम' - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओपनिंग डे पर सामंथा की फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ ने 5.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, वहीं दूसरे दिन इसने 2.54 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसका कुल कलेक्शन भी अब तक 7.89 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म को देखने के लिए दर्शक बड़ी संख्या में आ रहे हैं। इस बात की खुशी सामंथा को है। उन्होंने इस बात के लिए सोशल मीडिया के जरिए फैंस का आभार व्यक्त किया है। 

विज्ञापन

महिला दर्शकों के योगदान का जिक्र सामंथा ने किया

एक्स (ट्वीटर) अकाउंट पर सामंथा लिखती हैं, ‘पहले दिन किसी फिल्म की इतनी अच्छी ओपनिंग देखना बहुत ही खुशी का अनुभव है। यह बात हमारे लिए बहुत मायने रखती है। यह देखकर बहुत खुशी होती है कि दर्शक फिल्म को अपना रहे हैं, चाहे वह मेल-लीड हो या फीमेल-लीड। यह देखना बहुत अच्छा लगता है कि लोग पूरे दिल से फिल्म देखने आ रहे हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि ओपनिंग डे पर महिलाओं का योगदान बहुत ज्यादा रहा है। लंबे समय से हम सुनते आ रहे हैं कि थिएटर में ओपनिंग डे कलेक्शन पुरुष दर्शकों की वजह से होती है। सिनेमा के दर्शकों की संख्या का बढ़ना और बदलना बहुत अच्छी बात है। हमारे छोटे से प्रोडक्शन हाउस ने कमाल कर दिखाया।’  

विज्ञापन

सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम@samantharuthprabhuoffl

क्या है फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ की कहानी?  
'मां इंटी बंगारम' एक ऐसी महिला की कहानी है जो एक पारंपरिक घर में नई बहू बनकर आती है। वह शांत, आज्ञाकारी और सबकी नजर में रहने वाली महिला है। लेकिन परिवार को यह नहीं पता कि वह क्या छिपा रही है। जब उसका दबा हुआ अतीत सामने आने लगता है, तो उसे उन्हीं लोगों की मदद करनी पड़ती है जो उस पर पूरी तरह भरोसा नहीं करते हैं। 
इस फिल्म को नंदिनी रेड्डी ने निर्देशित किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें