फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल वीडियो: साई पल्लवी ने दर्शकों को चौंकाया, 'ओम' पर प्रतिक्रिया जानने पहुंचीं सिनेमाघर; कही ये बात

Sun, 22 Nov 2026 02:05 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • साई पल्लवी अपनी नई फिल्म 'ओम' को लेकर चर्चा में हैं।
  • इस फिल्म में उनकी अदाकारी की तारीफ हो रही है।
  • इस फिल्म से नसीरुद्दीन शाह ने तमिल सिनेमा में डेब्यू किया है।
विज्ञापन
सिनेमाघर में साई पल्लवी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री साई पल्लवी को उनकी नई फिल्म 'ओम' में उनके अभिनय के लिए काफी तारीफ मिल रही है। यह फिल्म 20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 'रामायण' और अब 'ओम' जैसी लगातार रिलीज की वजह से पिछले कुछ समय से व्यस्त रहीं साई पल्लवी ने यह जानने की कोशिश की कि दर्शक उनके काम पर कैसी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। शनिवार शाम को साई ने दर्शकों की प्रतिक्रिया खुद देखने के लिए अचानक एक सिनेमाघर का दौरा किया।
विज्ञापन
Trending Videos

सिनेमाघर में साई पल्लवी - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री को देख कर हैरान हुए दर्शक
अभिनेत्री के एक फैन क्लब ने साई पल्लवी का विडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री चेन्नई के वडापलानी में मौजूद एक सिनेमाघर में देखा गया। सिनेमाघर में दाखिल होते ही साई ने अंदर बैठे दर्शकों की ओर हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया। उन्हें देखकर दर्शक हैरान रह गए। इस दौरान उनके आसपास सुरक्षाकर्मी भी मौजूद थे।

'ओम चैप्टर 1' का ट्रेलर जारी - फोटो : वीडियो ग्रैब
साई पल्लवी ने किसे कहा धन्यवाद?
दर्शकों ने साई से कहा कि उन्हें फिल्म में उनका काम बहुत पसंद आया, जिस पर उन्होंने सबका शुक्रिया अदा किया। उन्होंने दर्शकों को बेहतर ढंग से देखने के लिए स्क्रीन के पास जाकर हाथ जोड़कर सभी का धन्यवाद किया। उन्होंने फिल्म को इतना प्यार देने के लिए आभार जताया।

साई ने फिल्म के लिए बदला लुक
फिल्म 'ओम' में साई ने नित्या रेड्डी नाम की एक CBI अधिकारी का किरदार निभाया है। उन्हें लाल चंदन की अवैध तस्करी की जांच करने का काम सौंपा गया है। इस रोल के लिए साई को अपने बाल छोटे करवाने पड़े, जिससे उनके माता-पिता हैरान रह गए थे। साई ने बताया कि उन्हें निर्देशक राजकुमार और स्क्रिप्ट पर पूरा भरोसा था। स्क्रिप्ट की मांग के अनुसार यह हेयरस्टाइल फिल्म के लुक के लिए एकदम सही था। शूटिंग के दौरान साई अपने बालों को स्कार्फ से ढक कर रखती थीं, ताकि फिल्म की रिलीज से पहले उनका यह लुक लीक न हो जाए।
विज्ञापन

फिल्म ओम रिव्यू - फोटो : अमर उजाला
क्या है 'ओम' की स्टारकास्ट?
  • राजकुमार पेरियासामी के निर्देशन में बनी फिल्म 'ओम: चैप्टर 1' में धनुष एक लकड़हारे की भूमिका में हैं। 
  • फिल्म में ममूटी एक अहम किरदार निभा रहे हैं। 
  • फिल्म की कास्ट में श्रीलीला और संजय स्वरूप भी शामिल हैं। 
  • नसीरुद्दीन शाह भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं। 
  • इसके साथ उन्होंने तमिल सिनेमा में अपना डेब्यू किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें