फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति में उतरने जा रहे धनुष?: साई पल्लवी ने सीएम विजय का उदाहरण देकर की ये गुजारिश; तालियों से गूंजा हॉल

Sun, 15 Nov 2026 09:06 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • धनुष और साई पल्लवी नई फिल्म 'ओम' में एक साथ नजर आने वाले हैं।
  • हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर में ममूटी एक रहस्यमयी भूमिका में नजर आ रहे हैं। 
  • फिल्म की कहानी एक ऐसे ऑपरेशन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें दो राज्यों की पुलिस एक गिरोह के पीछे हैं। 
विज्ञापन
ओम प्री रिलीज इवेंट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साई पल्लवी और धनुष अपनी अपकमिंग फिल्म 'ओएम: चैप्टर वन' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के प्री-रिलीज इवेंट में साई पल्लवी ने अपने को-स्टार धनुष से एक गुजारिश की। उन्होंने कहा कि वह जीवन में चाहे कोई भी रास्ता चुनें लेकिन एक्टिंग न छोड़ें। धनुष के राजनीति में जाने की चर्चाओं के बीच, उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय का उदाहरण दिया। विजय ने फिल्मों से दूरी बनाकर राजनीति में कदम रखा है। 
विज्ञापन
Trending Videos

साई पल्लवी ने किया सभा का जिक्र
साई पल्लवी ने कहा कि वे नहीं चाहतीं कि सिनेमा जगत धनुष जैसे बेहतरीन कलाकार को खो दे। उनकी इस बात ने दर्शकों के दिलों को छू लिया और वहां मौजूद लोग जोर-जोर से तालियां बजाने लगे। साई पल्लवी ने इवेंट में आते समय रास्ते में दिखे राजनीतिक झंडों का जिक्र करते हुए मजाक में कहा कि यह माहौल किसी राजनीतिक सभा जैसा लग रहा है। उन्होंने कहा, 'यहां आते समय मैंने रास्ते में कई झंडे देखे और सोचने लगी कि 'यह क्या है? ऐसा लग रहा है जैसे कोई राजनीतिक सभा हो रही हो।'

साई पल्लवी - फोटो : सोशल मीडिया
साई पल्लवी ने की ये गुजारिश 
इसके बाद उन्होंने धनुष को शुभकामनाएं दीं और उनके एक्टिंग करियर को लेकर अपनी भावनाएं जाहिर कीं। विजय के राजनीति में जाने का जिक्र करते हुए साई पल्लवी ने कहा, 'आप जो भी करें मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं और आपके जीवन में सब कुछ अच्छा हो। एक कलाकार होने के नाते मैं अक्सर सोचती हूं कि कैसे विजय सर ने राजनीति में जाने के लिए एक्टिंग छोड़ दी। इसलिए मेरी यही उम्मीद और प्रार्थना है कि धनुष एक्टिंग करना जारी रखें।'

धनुष के अभिनय का फर्क पड़ता है
उन्होंने आगे कहा, 'उनकी एक्टिंग और वे जिस तरह की यथार्थवादी कहानियां दर्शकों के सामने लाते हैं उनका लोगों पर गहरा असर पड़ता है। 'पोल्लाधावन' फिल्म के बाद, कितने ही लोगों ने वैसी ही बाइक खरीदी और उनके स्टाइल और एटीट्यूड को अपनाया। ऐसा प्रभाव पैदा करने के लिए एक सच्चे कलाकार की जरूरत होती है।'

ओम प्री रिलीज इवेंट - फोटो : सोशल मीडिया
साई पल्लवी ने धनुष से की गुजारिश
अपनी बात खत्म करते हुए उन्होंने एक और गुजारिश की, जिस पर दर्शकों की ओर से और भी जोरदार प्रतिक्रिया मिली। उन्होंने कहा, 'इसलिए आप चाहे कोई भी रास्ता चुनें, कृपया एक्टिंग करना जारी रखें। वरना हम सब एक बेहतरीन कलाकार को बहुत मिस करेंगे। उनसे मेरी यही गुजारिश है।'

धनुष ने किया साई पल्लवी का बचाव
इस इवेंट में धनुष ने साई पल्लवी का बचाव भी किया। 'रामायण' में सीता के रोल के लिए साई पल्लवी को चुने जाने पर काफी आलोचना हो रही थी। धनुष ने उनकी लगन, साफ दिल और बेहतरीन एक्टिंग की तारीफ की और कहा कि उनके काम का कोई मुकाबला नहीं है। उन्हें कास्ट किए जाने को लेकर ऑनलाइन जो विरोध हुआ, वह चर्चा का विषय बना रहा लेकिन धनुष ने साफ कर दिया कि वह अपनी को-स्टार के साथ मजबूती से खड़े हैं।
विज्ञापन

'ओम' की स्टारकास्ट
  • राजकुमार पेरियासामी के निर्देशन में बनी फिल्म 'ओम' 20 नवंबर को रिलीज होने वाली है।
  • इसमें धनुष एक अंडरकवर स्पेशल टास्क फोर्स ऑफिसर का रोल निभा रहे हैं।
  • साई पल्लवी ने नित्या रेड्डी का किरदार निभाया है, जो एक CBI/IPS ऑफिसर हैं और इस ऑपरेशन को लीड कर रही हैं। 
  • हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर में ममूटी भी एक रहस्यमयी भूमिका में नजर आ रहे हैं। 
  • वे एक ऐसे व्यक्ति का रोल कर रहे हैं जो अवैध तस्करी के नेटवर्क को कंट्रोल करता है।
  • यह कहानी एक ऐसे ऑपरेशन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु की पुलिस, एक अपराधी नेटवर्क और लाल चंदन की अवैध तस्करी शामिल है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें