फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

S. Janki: रजनीकांत समेत साउथ के ये सेलेब्स हुए गमगीन, दी एस. जानकी को श्रद्धांजलि; कमल हासन ने कहा 'मां'

Sat, 11 Jul 2026 10:27 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Celebs Reaction On S Janaki Death: गायिका एस. जानकी का निधन हो गया है। उनके निधन से फिल्म जगत सदमे में है। साउथ के दिग्गज कलाकारों रजनीकांत और कमल हासन समेत कई सेलेब्स ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। 
विज्ञापन
रजनीकांत, एस. जानकी, कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज गायिका एस. जानकी का 11 जुलाई को मैसूर में 88 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी पोती ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की पुष्टि की। इस खबर से फिल्म जगत को सदमा लगा। दिग्गज कलाकार रजनीकांत, कमल हासन और कई अन्य सेलेब्स ने जानकी के निधन पर शोक जताया और इसे कभी न पूरी होने वाली क्षति बताया।
विज्ञापन

रजनीकांत
जानकी के निधन की खबर सामने आने के बाद, रजनीकांत ने एक्स पर तमिल में लिखा 'अपनी मधुर आवाज से पीढ़ियों को खुश करने वाली उनकी आत्मा को शांति मिले, जानकी अम्मा।'
 
कमल हासन
जानकी के निधन पर अभिनेता कमल हासन ने लिखा 'वह गाना हमेशा गूंजता रहेगा। मां मैं वह प्यार कहां पाऊंगा? कई लोगों को गहरा दुख हुआ है। उन सभी के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।' 
 
चिरंजीवी
अभिनेता चिरंजीवी ने एक्स पर लिखा 'जानकी अम्मा गारू के गुजर जाने की खबर ने मेरे दिल को हिला दिया है। मेरे सिनेमाई सफर में, उन्होंने अनगिनत यादगार गानों को अपनी बेमिसाल आवाज दी है। यह उनकी आवाज ही थी जिसने उन कई भावनाओं में जान डाल दी जिन्हें हमने स्क्रीन पर जिंदा किया।'
 

अनिरुद्ध रविचंदर
संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा 'जानकी अम्मा, आपकी आत्मा को शांति मिले। आपके आशीर्वाद हमेशा याद रहेंगे। ओम शांति।'
 
सिमरन
अभिनेत्री सिमरन ने लिखा 'कुछ आवाजें हमेशा के लिए हमारी जिंदगी का हिस्सा बन जाती हैं। जानकी अम्मा की आवाज भी उनमें से एक थी। उन्होंने अपने संगीत के जरिए भावनाओं में जान फूंकी और ऐसी यादें बनाईं जिन्हें पीढ़ियां संजोकर रखेंगी। उनके जाने से एक ऐसी कमी पैदा हुई है, जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता। उनके गाने हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे। उनके चाहने वालों के प्रति गहरी संवेदनाएं। अम्मा, आपकी आत्मा को शांति मिले।'
 
चिन्मयी श्रीपदा
गायिका चिन्मयी श्रीपदा ने लिखा 'वह एक देवी थीं। मुझे एक बार ऑस्ट्रेलिया में एक शो में उनके साथ गाने का मौका मिला था, शायद 20-23 साल पहले। उन्होंने मंच पर लाइव गाना गाया था, जिसमें उनकी आवाज कभी बच्चे जैसी, कभी महिला जैसी और कभी पुरुष जैसी लग रही थी। मैं बैकस्टेज थी और सोच रही थी कि पुरुष गायक कौन है। फिर मुझे पता चला कि वह सब कुछ खुद ही गा रही थीं। वह ऐसी गायिका हैं, जिन्हें मैं अपना आदर्श मानती हूं। शायद वहां ऊपर वह मुरुगन के लिए 'सिंगारा वेलने देवा' गा रही होंगी।'
 
विज्ञापन

20 भाषाओं में गाए गाने
अपनी बहुमुखी प्रतिभा के लिए जानी जाने वाली जानकी ने कई भाषाओं में 48,000 से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए। उन्होंने कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम, हिंदी, ओडिया, तुलु, उर्दू, पंजाबी और बंगाली में गाने गाए। उनका करियर 6 दशकों का रहा। उन्होंने फिल्मों, एल्बमों, टेलीविजन और रेडियो के लिए गाने गाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें