फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिकनी में रुक्मिणी वसंत का वायरल वीडियो निकला फेक, एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई; कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी

Sat, 23 May 2026 12:15 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rukmini Vasanth: रुक्मिणी वसंत ने वायरल हो रहे अपने बिकनी वीडियो पर नाराजगी जताते हुए इसे फेक और एआई द्वारा तैयार किया गया वीडियो बताया है। जानिए एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा…
विज्ञापन
रुक्मिणी वसंत - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘कांतारा चैप्टर 1’ की हीरोइन रुक्मिणी वसंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। इस बिकनी वीडियो में रुक्मिणी पूल में फोटोशूट कराती नजर आ रहीं थीं। वीडियो के ऑनलाइन प्रसारित होने के बाद, अब एक्ट्रेस की ओर से इस वीडियो को लेकर स्पष्टीकरण आया है। रुक्मिणी वसंत ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए ये स्पष्ट किया है कि ये वीडियो असली नहीं बल्कि एआई जेनेरेटड फेक वीडियो है। 

प्राइवेसी का बताया उल्लंघन

विज्ञापन

रुक्मिणी वसंत की ओर से अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक विस्तृत बयान जारी किया गया है। इस बयान में उन्होंने स्पष्ट किया कि ये फेक एआई वीडियो है। उन्होंने लिखा, ‘मेरी टीम और मुझे कुछ एआई से बनाई गई तस्वीरें मिली हैं जो ऑनलाइन प्रसारित हो रही हैं और दावा कर रही हैं कि ये मेरी हैं।

मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहती हूं कि ये तस्वीरें पूरी तरह से फर्जी और मनगढ़ंत हैं। इस तरह की छेड़छाड़ किए गए किसी भी तरह के कंटेंट को बनाना और उसका प्रसार करना घोर गैरजिम्मेदाराना और प्राइवेसी का गंभीर उल्लंघन है।
विज्ञापन


हम इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं और इन तस्वीरों को बनाने और फैलाने में शामिल लोगों के खिलाफ जरूपरी कानूनी और साइबर क्राइम कार्रवाई शुरू कर रहे हैं। सभी से अनुरोध है कि ऐसे कंटेंट को शेयर करने या उससे जुड़ने से बचें।’

Trending Videos

रात से ही वायरल था वीडियो 
इससे पहले कल रात से ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। इस वीडियो में एक लड़की हरे रंग की बिकनी पहनकर स्वीमिंग पूल में उतरती नजर आती है। उसके आसपास कैमरे लिए हुए कैमरापर्सन खड़े हैं। जिससे ऐसा मालूम पड़ता है कि ये वीडियो किसी फोटोशूट के दौरान का है। इस वीडियो में मौजूद लड़की को रुक्मिणी वसंत बताया गया और देखते ही देखते वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अब वीडियो तेजी से फैलने के बाद रुक्मिणी ने खुद इस पर स्पष्टीकरण जारी करते हुए इसे फेक और एआई द्वारा तैयार किया गया वीडियो बताया गया है।
विज्ञापन

रुक्मिणी वसंत - फोटो : सोशल मीडिया
यश और जूनियर एनटीआर के साथ नजर आएंगी रुक्मिणी
वर्कफ्रंट की बात करें तो रुक्मिणी वसंत को आखिरी बार पिछले साल आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ में देखा गया था। इसमें उनके साथ ऋषभ शेट्टी प्रमुख भूमिका में नजर आए हैं। फिल्म सफल फ्रेंचाइजी का दूसरा पार्ट है। वहीं उनकी आगामी फिल्मों की बात करें तो अब वह यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक’ में नजर आएंगी। इसमें उनके अलावा नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया भी अहम किरदारों में दिखाई देंगी। इसके अलावा रुक्मिणी के खाते में जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘ड्रैगन’ भी है। हाल ही में फिल्म की पहली झलक सामने आई है। ‘ड्रैगन’ अगले साल यानी 11 जून 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें