फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिकनी वाले वीडियो को लेकर रुक्मिणी वसंत ने दर्ज कराई शिकायत, कहा- 'लड़कियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा'

Sun, 24 May 2026 08:46 AM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rukmini Vasanth: अभिनेत्री रुक्मिणी वसंत का हाल ही में एक एआई-जेनरेटेड वीडियो वायरल हुआ। इस पर अभिनेत्री ने आपत्ति जताई। अब उन्होंने बताया है कि उन्होंने इस मामले को लेकर केस किया है।
विज्ञापन
रुक्मिणी वसंत - फोटो : इंस्टाग्राम@rukmini_vasanth
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'कांतारा चैप्टर 1' फेम अभिनेत्री रुक्मिणी वसंत हाल ही में एआई का शिकार हो गईं। किसी ने बिकिनी में उनकी तस्वीरें और वीडियो बनाए और दावा किया कि ये किसी फिल्म शूट के हैं। हालांकि, शनिवार को एक्ट्रेस ने एआई के इस गलत इस्तेमाल की आलोचना की और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। उसी दिन शाम को वह एक इवेंट में पहुंचीं। यहां उन्होंने बताया कि उन्होंने साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


मीडियाकर्मी को दिया बयान
शनिवार शाम को, रुक्मिणी बेंगलुरु के अवंतरा में एक इवेंट में शामिल हुईं। जब एक मीडियाकर्मी ने उनसे उनकी एआई-जेनरेटेड तस्वीरों के बारे में पूछा, तो उन्होंने पहले जवाब दिया, 'क्या आपका इंस्टाग्राम या ट्विटर अकाउंट है? मैंने वहां एक बयान पोस्ट किया है, तो आप उसे पढ़ सकते हैं।'

रुक्मिणी वसंत - फोटो : इंस्टाग्राम @rukmini_vasanth
रुक्मिणी ने दर्ज कराई शिकायत
जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने शिकायत दर्ज कराई है, तो उन्होंने जवाब दिया, 'मैंने अभी-अभी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इसलिए, मुझे पूरा भरोसा है कि हमारा साइबर क्राइम विभाग इस मामले को देखेगा। एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि बहुत सी लड़कियों के साथ ऐसा होता है। मुझे नहीं लगता कि ऐसा कुछ किया जाना चाहिए। इसकी शुरुआत तो एक्ट्रेस से होती है, लेकिन अगर यह सिलसिला जारी रहा तो लड़कियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इसलिए, लोगों को इस बारे में सोचना चाहिए। एआई के कुछ फायदे भी हैं, लेकिन तभी जब आप इसका इस्तेमाल अच्छे तरीके से करें, न कि नकारात्मक तरीके से।'

रुक्मिणी वसंत - फोटो : इंस्टाग्राम @rukmini_vasanth
रुक्मिणी ने जारी किया बयान
रुक्मिणी की एआई-जेनरेटेड तस्वीरें वायरल होने के बाद, उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी किया। उसमें लिखा 'मेरी टीम और मुझे कुछ एआई से बनाई गई तस्वीरें मिली हैं, जो ऑनलाइन प्रसारित हो रही हैं और दावा है कि ये मेरी हैं। मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहती हूं कि ये तस्वीरें पूरी तरह से फर्जी और मनगढ़ंत हैं। इस तरह की छेड़छाड़ किए गए किसी भी तरह के कंटेंट को बनाना और उसका प्रसार करना गैर जिम्मेदाराना और प्राइवेसी का उल्लंघन है। हम इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं और इन तस्वीरों को बनाने और फैलाने में शामिल लोगों के खिलाफ जरूरी कानूनी और साइबर क्राइम कार्रवाई शुरू कर रहे हैं। सभी से अनुरोध है कि ऐसे कंटेंट को शेयर करने या उससे जुड़ने से बचें।'

विज्ञापन

रुक्मिणी का काम
रुक्मिणी ने इवेंट में अपने काम के बारे में भी बात की और बताया कि उनकी आने वाली फिल्मों में ‘टॉक्सिक’ और ‘ड्रैगन’ शामिल हैं। गीतू मोहनदास द्वारा निर्देशित 'टॉक्सिक' में यश, कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया भी हैं। प्रशांत नील द्वारा निर्देशित 'ड्रैगन' में जूनियर एनटीआर भी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें