'राउडी जनार्धना' कब होगी रिलीज
आज फिल्म के निर्माताओं और विजय देवरकोंडा ने अपनी नई फिल्म 'राउडी जनार्धना' के टाइटल से पर्दा उठाते हुए इसकी रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। विजय ने इंस्टाग्राम पर फिल्म को लेकर लिखा, ' यह कहानी है एक घायल व्यक्ति के जीवन की।' इसके साथ ही विजय ने बताया की यह फिल्म दिसंबर 2026 में रिलीज होगी।
फिल्म 'राउडी जनार्धना' के बारे में
'राउडी जनार्धना' को जाने-माने निर्माता दिल राजू प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह पैन-इंडिया फिल्म है। इस फिल्म में विजय देवरकोंडा के अलावा कीर्ति सुरेश मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। क्रिस्टो जेवियर ने इस फिल्म का संगीत तैयार किया है।
यह भी पढ़ें: कियारा आडवाणी ने 'टॉक्सिक' में अपनी भूमिका के बारे में किया खुलासा, लिखा- 'ऐसा कठिन किरदार जिसने ...'
विजय देवरकोंडा का करियर
विजय देवरकोंडा का करियर 2011 में 'नुव्विला' से शुरू हुआ, लेकिन उन्हें असली पहचान 2015 की फिल्म 'येवेदे सुब्रमण्यम' में सहायक भूमिका और 2016 की ब्लॉकबस्टर 'पेली चोपुलु' से मिली। इसके बाद वह 'अर्जुन रेड्डी', 'गीता गोविंदम' और 'डियर कामरेड' जैसी सफल फिल्मों के साथ तेलुगु सिनेमा में खुद को स्थापित कर पाए।
यह भी पढ़ें: 60वें जन्मदिन से पहले सलमान खान का पोस्ट, एक्स रूमर्ड गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी के रिएक्शन से सरप्राइज हुए फैंस