वीडियो पर निर्माता ने दिया रिएक्शन
इस वीडियो को लेकर कांतारा निर्माता ऋषभ शेट्टी ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। ऋषभ शेट्टी ने कहा कि इससे उन्हें किसी प्रकार की कोई भी परेशानी नहीं है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि मैंने कई कलाकारों को लॉन्च किया है। साथ ही कई निर्माता और निर्देशकों ने भी उन कलाकारों को मौका दिया है। इस तरह के लोगों की एक लंबी लिस्ट है। इसके बाद उन्होंने अपनी बातों को समाप्त किया।
ऋषभ बोले मुझे इस टाइप की अभिनेत्रियां पसंद नहीं
वहीं एक और इंटरव्यू में ऋषभ शेट्टी ने रश्मिका के वायरल वीडियो पर अपनी बातें सामने रखीं। उन्होंने कहा कि वह कलाकारों का चुनाव फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार होने के बाद करते हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि और मुझे इस टाइप की अभिनेत्रियां, मुझे पसंद नहीं है। ऋषभ शेट्टी ने कहा कि मैं नए कलाकारों के साथ काम करना पसंद करता हूं क्योंकि वो बिना किसी बाउंड्री के इंडस्ट्री में आते हैं।
ये भी पढ़े-
Shehnaaz Gill: पैपराजी पर फूटा शहनाज गिल का गुस्सा, बोलीं- चुप हो जाओ...अपमान है ये
रश्मिका को नहीं किया पोस्ट में टैग
वहीं, बीते दिनों फिल्म ऋषभ शेट्टी की सफल फिल्म किरिक को छह साल पूरे हुए थे। जिसको बाद निर्माता ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म को लेकर पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने रश्मिका को छोड़कर सभी कलाकारों को टैग किया है। इससे दोनों के बीच अनबन का भी साफ अंदाजा लगाया जा सकता है। आपको बता दें कि बीते साल रिलीज हुई ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा ने सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। इसके अलावा दर्शकों को फिल्म खूब पसंद आई थी।
ये भी पढ़े-
Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना ने बांटा 'मिशन मजनू' की शूटिंग के दौरान का अनुभव, बोलीं- मुश्किल रहा सफर