फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day: कमल हासन से लेकर चिरंजीवी और विजय तक, साउथ सिनेमा के दिग्गजों ने दीं गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

Mon, 26 Jan 2026 12:12 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Republic Day 2026 Wishes: गणतंत्र दिवस के मौके पर साउथ सिनेमा के तमाम सितारों ने भी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। जानिए इस मौके पर सितारों ने किस तरह भारतीय गणराज्य को किया याद…
विज्ञापन
चिरंजीवी, कमल हासन और थलापति विजय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणतंत्र दिवस के मौके पर आज पूरा देश देशभक्ति के रंग में रंग गया है। हर ओर तिरंगा लहराता नजर आ रहा है। वहीं आम नागरिक से लेकर सेलेब्स तक गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी क्रम में कमल हासन से लेकर चिरंजीवी और मोहनलाल जैसे साउथ सिनेमा के सितारों ने भी फैंस को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

कमल हासन ने बताई गणतंत्र की शक्ति

विज्ञापन

तमिल सुपरस्टार और राज्यसभा सदस्य कमल हासन ने एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर कमल हासन ने लिखा, ‘भारतीय गणराज्य का जन्म तब हुआ जब हमारे पूर्वजों ने साम्राज्यवादी गुलामी से मुक्ति पाकर संविधान के माध्यम से स्वयं शासन करने का निर्णय लिया। इसकी शक्ति विविधता, संघवाद और लोकतांत्रिक भावना के सम्मान में निहित है। जब तक संविधान हमारे आचरण में जीवित रहेगा, गणराज्य मजबूत बना रहेगा। सभी भारतीयों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।’
 

 

मोहनलाल बोले- भारत की सबसे बड़ी शक्ति उसके लोग

विज्ञापन

मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल ने भी फैंस को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, ‘गणतंत्र दिवस के इस अवसर पर हमें याद दिलाया जाता है कि भारत की सबसे बड़ी शक्ति उसके लोग हैं। अपने अतीत का सम्मान करते हुए और वर्तमान का जश्न मनाते हुए, हम एक मजबूत भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जय हिंद!’
 

 

चिरंजीवी ने दीं शुभकामनाएं
मेगास्टार चिरंजीवी ने भी अपने चाहने वालों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, ‘77वें गणतंत्र दिवस की सभी भारतीय भाइयों और बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं। आइए हम अपने संविधान का सम्मान करें और एक सशक्त, प्रगतिशील भारत के लिए एकजुट हों। जय हिंद।’
 

 

भारतीय गणराज्य विविधता में एकता का प्रतीक: विजय
अपनी आगामी फिल्म ‘जन नायकन’ को लेकर चर्चाओं में बने तमिल सुपरस्टार और टीवीके के मुखिया थलापति विजय ने भी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। विजय ने तमिल में एक पोस्ट के जरिए लिखा, ‘आइए हम उन सभी को याद करें और उनका सम्मान करें जिन्होंने भारत गणराज्य की स्थापना में योगदान दिया, जो विविधता में एकता का प्रतीक है। गणतंत्र दिवस पर, जिस दिन भारत का संविधान लागू हुआ, आइए हम संविधान की गरिमा को बनाए रखने का संकल्प लें। सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।’
 

 

राम चरण और जूनियर एनटीआर ने दीं शुभकामनाएं
अभिनेता राम चरण ने शुभकामनाएं देते हुए लिखा, ‘77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आशा है कि हम एकता, जिम्मेदारी और गौरव के साथ मिलकर आगे बढ़ते रहेंगे।’
 


 

इसके अलावा जूनियर एनटीआर ने भी अपने चाहने वालों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

अल्लू अर्जुन ने भी दीं शुभकामनाएं
अभिनेता अल्लू अर्जुन ने भी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की है। इस स्टोरी में उन्होंने लिखा, 'हमारे संविधान की भावना और आवाज का जश्न मनाने वाले गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जय हिंद।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें