फिल्म 'जन नायकन' में विजय थलापति
- फोटो : सोशल मीडिया
पाइरेसी से हुआ भारी नुकसान
रिपोर्ट्स के अनुसार, पहले फिल्म के इंट्रोडक्शन सीन और क्लाइमैक्स लीक हुए, और उसके कुछ ही समय बाद पूरी फिल्म एचडी क्वालिटी में इंटरनेट पर आ गई। करीब 500 करोड़ रुपये के इस बड़े प्रोजेक्ट को कुछ ही घंटों में बड़े स्तर पर पाइरेसी का सामना करना पड़ा।
बताया जा रहा है कि विजय ने मेकर्स को भरोसा दिलाया है कि वह इस नुकसान की भरपाई में उनकी मदद करेंगे। इसी वजह से यह भी चर्चा है कि वह एक और फिल्म करने का फैसला ले सकते हैं। ‘जन नायकन’ में विजय के अलावा पूजा हेगड़े, बॉबी देओल और ममिता बैजू भी अहम भूमिकाओं में हैं। वहीं फिल्म का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है।