कमाल के कलाकार और व्यक्ति भी
रेजिना कहती हैं कि अजित सर को फिल्म 'विदामुयार्ची' से पहले अधिक नहीं जानती थी। लेकिन फिल्म के दौरान मैंने उनका सभी के लिए व्यवहार देखा तो मेरी उनके लिए अलग ही राय बन गई है। वह सेट पर सभी से बहुत ही सम्मान से पेश आते। साथ ही उनकी कोशिश रहती कि फिल्म अच्छी तरह से शूट हो, उसमें कोई समस्या ना आए। मैं तो कहूंगी कि अजित जी से सभी को मिलना चाहिए। उनके व्यक्तित्व में एक अलग ही आकर्षण है, करिश्मा है।
फिल्म 'विदामुयार्ची' बनी हुई है चर्चा का विषय
अजित और रेजिना की फिल्म 'विदामुयार्ची' अगले साल की शुरुआत में रिलीज होगी। लेकिन जब से इस फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ है, तब से यह फिल्म चर्चा का विषय बनी हुई। इस फिल्म के जरिए अजित और मगिज थिरूमेनी भी पहली बार साथ काम कर रहे हैं। दर्शकों के लिए इन दोनों को साथ देखना बहुत ही रोमाचंक अनुभव होने वाला है। जहां तक रेजिना के किरदार की बात है, तो वह भी पोस्टर में बहुत ही दमदार नजर आ रहा है।
आने वाली फिल्मों में अलग किरदार निभाएंगी
रेजिना, अजित के साथ की गई फिल्म के अलावा कई और फिल्मों में भी व्यस्त हैं। अगले साल उनकी कुछ फिल्म और रिलीज होंगी। इसमें 'सेक्शन 108' शामिल है। साथ ही वह एक फिल्म में सनी देओल के साथ भी नजर आ सकती हैं। इन फिल्मों में उनके किरदार काफी हटकर होने वाले हैं, जिनके जरिए उन्हें अपनी अभिनय क्षमता दिखाने का भरपूर अवसर मिलेगा।