कब रिलीज होगी फिल्म
फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में तेजी से चल रही है। इस बीच अब इसकी रिलीज की तारीख को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 26 मार्च, 2026 को बड़े पर्दे पर आएगी। यह तारीख खास है, क्योंकि यह राम चरण के जन्मदिन से एक दिन पहले है। राम चरण का जन्मदिन 27 मार्च को होगा।
फिल्म के कलाकार
साउथ अभिनेता शिवा राजकुमार भी इस फिल्म के लिए शूटिंग शुरू कर चुके हैं। हाल ही में उनका लुक टेस्ट भी हुआ था। हाल ही में क्रिकेट से जुड़े कुछ मुख्य दृश्यों की शूटिंग एक विशेष रूप से निर्मित स्टेडियम सेट में की गई। इस फिल्म में राम चरण बिल्कुल नए लुक में नजर आएंगे, जिसका संगीत एआर रहमान ने दिया है। इस फिल्म का निर्माण पुष्पा के बैनर मैत्री मूवी मेकर्स द्वारा किया जा रहा है। इस फिल्म में जान्हवी कपूर को मुख्य भूमिका में लिया गया है, जो राम चरण के साथ उनकी पहली फिल्म है।
Sikandar: 'सिकंदर' में काम करते हुए निर्देशक से असहमत हो जाते थे सलमान खान, फिर इस तरह होती थी सुलह