फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tu Mera Lover Song: मास जतारा का गाना 'तू मेरा लवर' हुआ रिलीज, रवि तेजा और श्रीलीला का दिखा किलर डांस

Mon, 14 Apr 2025 05:17 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ravi Teja Sreeleela Mass Jathara Song: रवि तेजा की आगामी फिल्म 'मास जतारा' का नया रोमांटिक सॉन्ग 'तू मेरा लवर' रिलीज हो चुका है। इस गाने में श्रीलीला और रवि तेजा की केमिस्ट्री प्रशंसकों को बेहद पसंद आ रही है।
 
विज्ञापन
तू मेरा लवर सॉन्ग हुआ रिलीज - फोटो : इंस्टाग्राम@raviteja_2628
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मास महाराजा रवि तेजा की फिल्म 'मास जतारा' को लेकर प्रशंसक बेहद उत्साहित हैं। इस फिल्म का रोमांटिक सॉन्ग 'तू मेरा लवर' कुछ ही देर पहले रिलीज हुआ है। इस गाने को प्रशंसक बेहद पसंद कर रहे हैं और लगातार अपनी राय शेयर कर रहे हैं।
विज्ञापन

 
Trending Videos

'तू मेरा लवर' गाना हुआ रिलीज
भानु बोगावरापु द्वारा निर्देशित फिल्म 'मास जतारा' पूरी तरह से लोगों को आकर्षित करने का वादा करती है, जिसमें श्रीलीला रवि तेजा के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का गाना 'तू मेरा लवर' 1 घंटे पहले ही रिलीज किया गया है। यूट्यूब पर इसे 1 घंटे में 2 लाख से ज्यादा के व्यूज मिल चुके हैं। टीम ने पहले सिंगल 'तू मेरा लवर' के साथ संगीत प्रमोशन शुरू किया। फिल्म का संगीत भीम्स सेसिरोलीओ ने तैयार किया है। वैसे इस फिल्म के अलावा भी भीम्स, रवि तेजा की कई फिल्मों के चार्टबस्टर्स दे चुके हैं।

 

यह गाना चकरी गरु को श्रद्धांजलि
123 डॉट कॉम के अनुसार, यह गाना दिवंगत संगीत निर्देशक चकरी गरु को श्रद्धांजलि है, जिन्होंने रवि तेजा को सुपरहिट गाने दिए थे। एआई का उपयोग करते हुए, टीम ने उनकी आवाज को फिर से बनाया, जिसमें स्वर खुद भीम्स द्वारा दिए गए थे।
 

फिल्म मास जतारा
फिल्म 'मास जतारा' को नागा वामसी और साई सौजन्या द्वारा सिथारा एंटरटेनमेंट्स और फॉर्च्यून फोर सिनेमाज के तहत निर्मित है। मास जथारा जुलाई के तीसरे सप्ताह में सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी।
विज्ञापन

प्रशंसकों को पसंद आ रहा है गाना तू मेरा लवर
रवि तेजा और श्रीलीला का गाना 'तू मेरा लवर' प्रशंसकों को बेहद पसंद आ रहा है। इसका अनुमान आप इनके कमेंट से कर सकते हैं। एक यूजर ने लिखा, 'विंटेज रवितेजा वापस आ गया है', एक और यूजर ने लिखा, 'चकरी गारी की आवाज को फिर से बनाने के लिए AI का उपयोग देखना बहुत अच्छा लगा', एक और यूजर ने लिखा, 'जय रवि तेजा अन्ना', एक और यूजर ने लिखा, 'श्रीलीला और रवि तेजा की जोड़ी मस्त है।'

यह भी पढ़ें:
प्रमोशन में जुटी 'केसरी चैप्टर 2' की स्टार कास्ट, गोल्डन टेंपल पहुंचे अक्षय कुमार-अन्नया पांडे-आर माधवन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें