साउथ के बेहतरीन अभिनेता रवि तेजा ने फिल्म 'इरुमुडी' की सफलता के बाद अपनी अगली फिल्म के टाइटल का ऐलान शानदार अंदाज में किया है। फिल्ममेकर विवेक आत्रेय के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का टाइटल 'तुलाभारम' है।
विज्ञापन
Trending Videos
मेकर्स ने अनोखे अंदाज में जारी किया टाइटल
मेकर्स ने फिल्म के टाइटल को एक अनोखे तरीके से जारी किया है। उन्होंने एक डॉक्यूमेंट्री वीडियो शेयर किया, जिसमें फिल्म की मुख्य कास्ट और निर्देशक शामिल हैं। फिल्म में प्रियंका मोहन और अनस्वरा राजन भी अहम भूमिकाओं में हैं।
वीडियो में क्या है?
मेकर्स ने एक 'टाइटल डॉक्यूमेंट्री' जारी की है, जो एक अनाउंसमेंट वीडियो है। इसमें विवेक आत्रेय के खास कहानी कहने के अंदाज में फिल्म का टाइटल बताया गया है। वीडियो में मुख्य कास्ट के बीच फिल्म का टाइटल चुनने को लेकर मजेदार और हलचल भरी बातचीत दिखाई गई है। फैंस रवि तेजा की अपकमिंग फिल्म को लेकर उत्साहित हैं। एक यूजर ने लिखा बहुत अच्छा टाइटल है। एक और यूजर ने लिखा इसे लेकर बहुत उत्साहित हूं।
विवेक अत्रेया
- फोटो : सोशल मीडिया
कब शुरू हुई फिल्म की शूटिंग?
लक्ष्मण और श्रीनी राव मिलकर 'ब्रिज प्रोडक्शंस' बैनर के तहत इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। रवि तेजा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का टाइटल शेयर किया। कई महीनों के इंतजार के बाद, रवि तेजा और फिल्ममेकर विवेक आत्रेय एक साथ काम करने वाले हैं। रविवार को पारंपरिक मुहूर्त सेरेमनी के बाद फिल्म की शूटिंग शुरू हुई।