फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म 'बेंज' में नजर आएंगे रवि मोहन, लोकेश कनगराज की इस फिल्म का निर्देशन करेंगे बक्कियराज कन्नन

Sun, 31 May 2026 10:41 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Film Benz Ravi Mohan: रवि मोहन निर्देशक लोकेश कनगराज की फिल्म 'बेंज' में नजर आएंगे। आज निर्माताओं ने कुछ तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर कर इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा की है।
विज्ञापन
रवि मोहन - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिल सिनेमा के मशहूर अभिनेता रवि मोहन निर्देशक लोकेश कनगराज के मशहूर 'लोकेश सिनेमैटिक यूनिवर्स' का हिस्सा बन गए हैं। वे आगामी फिल्म 'बेंज' में दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ निविन पॉली और राघव लॉरेंस भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

विज्ञापन

रवि मोहन - फोटो : X
बेंज में नजर आएंगे रवि मोहन
लोकेश कनगराज ने खुद एक्स (X) पर रवि मोहन की बेंज के सेट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इस फिल्म को बक्कियाराज कन्नन लिख और डायरेक्ट कर रहे हैं, जबकि लोकेश कनगराज इसके प्रोड्यूसर हैं। फिल्म का संगीत साई अभ्यंकर ने तैयार किया है। रवि मोहन को आखिरी बार सुधा कोंगारा द्वारा निर्देशित फिल्म 'पराशक्ति' में देखा गया था।

पर्सनल लाइफ को लेकर रवि मोहन का बड़ा बयान
फिल्म की घोषणा के बीच, रवि मोहन अपनी पर्सनल लाइफ और तलाक के विवाद को लेकर भी चर्चा में हैं। चेन्नई में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में वे काफी भावुक नजर आए और उन्होंने कई बड़े खुलासे किए। उन्होंने एलान किया कि जब तक उनका तलाक फाइनल नहीं हो जाता, तब तक वे फिल्मों में एक्टिंग नहीं करेंगे और न ही उनकी कोई फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ससुराल वालों पर गंभीर आरोप
रवि ने अपनी पत्नी आरती और उनके परिवार पर आरोप लगाया कि वे उन्हें मानसिक रूप से परेशान कर रहे हैं और बच्चों से मिलने नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके बच्चों की सालाना फीस 50 लाख रुपये है, जिसे वे खुद भरते हैं।
विज्ञापन

शादी और करियर को लेकर खुलासा
रवि मोहन ने आरोप लगाया कि आरती ने शादी के समय हाथ काटकर उन्हें ब्लैकमेल किया था। शादी के बाद उन्हें अपने ससुराल के प्रोडक्शन हाउस से बाहर काम करने की आजादी नहीं थी और उनके साथ एक सीरियल एक्टर की तरह बर्ताव किया जाता था। उन्होंने कहा कि इतने साल तक चुप रहना उनकी बेवकूफी थी। साथ ही उन्होंने आशंका जताई कि अगर उन्हें या उनकी दोस्त केनीशा को कुछ भी होता है, तो इसके जिम्मेदार उनकी पत्नी के घरवाले ही होंगे।

यह भी पढ़ें: IPL Final 2026: पति विराट कोहली को सपोर्ट करने अहमदाबाद पहुंचीं अनुष्का, वायरल वीडियो में दिखा भक्ति का रंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें