फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रश्मिका ने बदला अपना नाम, पति विजय देवरकोंडा की पोस्ट पर अभिनेत्री का रिएक्शन देखकर चौंके फैंस

Mon, 15 Jun 2026 10:42 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rashmika Mandanna Deverakonda: मशहूर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने हाल ही में सोशल मीडिया और एक सार्वजनिक कार्यक्रम में खुद को 'रश्मिका मंदाना देवरकोंडा' कहकर संबोधित किया है। इसके बाद से ही उनके फैंस के बीच खलबली मच गई है।
विज्ञापन
1 of 6
रश्मिका-विजय - फोटो : X
विजय देवरकोंडा की पत्नी और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने अपना नाम बदल लिया है। अपने नाम को लेकर रश्मिका ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट भी शेयर किया है, जिसे लेकर अब फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
रश्मिका-विजय - फोटो : इंस्टाग्राम
रश्मिका का पूरा नाम
रश्मिका मंदाना ने तेलंगाना छात्रवृत्ति कार्यक्रम में विजय देवराकोंडा को दिए गए एक संदेश में खुद को रश्मिका मंदाना देवराकोंडा के रूप में संबोधित किया। इस बातचीत ने देवराकोंडा फाउंडेशन की 180 सरकारी स्कूल के छात्रों के लिए शुरू की गई पहल के साथ-साथ सबका ध्यान आकर्षित किया।

दरअसल, यह सब तब शुरू हुआ जब रश्मिका और उनके पति और अभिनेता विजय देवरकोंडा ने तेलंगाना के थुम्मनपेट गांव में सरकारी स्कूल के 180 होनहार छात्रों को स्कॉलरशिप देने के लिए एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यह गांव विजय देवरकोंडा के पिता का पैतृक गांव है।
विज्ञापन

3 of 6
रश्मिका-विजय - फोटो : X
कार्यक्रम के दौरान रश्मिका ने क्या कहा?
गांव में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए रश्मिका ने कहा, 'आज मैं कम बोलूंगी, लेकिन हम 'देवरकोंडा फाउंडेशन' के जरिए एक बहुत अच्छी शुरुआत कर रहे हैं। इसकी शुरुआत हम अचमपेट और थुम्मनपेट से कर रहे हैं, जो मेरे ससुर का गांव है। आज मैं आपके सामने 'रश्मिका मंदाना देवरकोंडा' के रूप में खड़ी हूं और मुझे इसकी बहुत खुशी है।'

4 of 6
रश्मिका मंदाना - फोटो : X
सोशल मीडिया पोस्ट?
विजय देवरकोंडा ने इस नेक काम की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर शेयर करते हुए लिखा कि 45 स्कूलों के 180 बच्चों को स्कॉलरशिप देने का पहला साल पूरा हो गया है और वे जून 2027 में इसे और बड़ा बनाएंगे। इस पोस्ट का जवाब देते हुए रश्मिका ने लिखा, 'रुको, मैं भी वहीं हूं। आपकी प्यारी, रश्मिका मंदाना देवरकोंडा।'
विज्ञापन

5 of 6
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया
फैंस की प्रतिक्रिया
रश्मिका द्वारा आधिकारिक तौर पर विजय के सरनेम (देवरकोंडा) का इस्तेमाल करने पर फैंस अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई फैंस इस जोड़ी के समाज सेवा के काम की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ फैंस रश्मिका द्वारा सार्वजनिक रूप से यह नाम अपनाने पर हैरानी जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राणाबाली - फोटो : इंस्टाग्राम-@mythriofficial
'राणाबाली' में एक साथ नजर आएंगे रश्मिका और विजय
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही  फिल्म 'राणाबाली' में एक साथ नजर आने वाले हैं। यह एक पीरियड फिल्म है। 'राणाबाली' 11 सितंबर, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे कई भाषाओं में एक साथ रिलीज किया जाएगा।
 
यह भी पढ़ें:  मंडे टेस्ट में पास या फेल हुई 'भारत भाग्य विधाता'-'मैं वापस आऊंगा' और 'गवर्नर'? जानें किसने की ज्यादा कमाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें