रश्मिका का पोस्ट
रश्मिका मंदाना ने पति विजय देवरकोंडा के भाई आनंद के जन्मदिन पर इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बहुत प्यारी फोटो शेयर की है। उन्होंने आनंद को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, 'आनंद देवरकोंडा, आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। आप शूटिंग के लिए बाहर गए हुए हैं, हम सब आपको बहुत याद कर रहे हैं। उम्मीद है आपका काम अच्छे से चल रहा होगा। विज्जू ने बताया कि जब ये फोटो क्लिक हुई थी, तब हम मछलियों को आवाज दे रहे थे। काश हम हमेशा ऐसे ही मछलियों को बुलाने के लिए इतने पागल बने रहें।'
कौन हैं आनंद देवरकोंडा?
आनंद देवरकोंडा एक भारतीय अभिनेता हैं, जो मुख्य रूप से तेलुगु फिल्म उद्योग में काम करते हैं। आनंद प्रसिद्ध अभिनेता विजय देवरकोंडा के छोटे भाई हैं। उन्होंने 'डोरासानी' नाम की फिल्म से डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने 'मिडिल क्लास मेलोडीज' और 'बेबी' जैसी फिल्मों से पहचान बनाई। अभिनेता बनने से पहले आनंद अमेरिका में एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते थे।
विजय ने किया आनंद को जन्मदिन विश
विजय देवरकोंडा ने अपने छोटे भाई आनंद देवरकोंडा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। विजय ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर आनंद और रश्मिका के साथ कई तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन में लिखा, 'मेरे प्यारे भाई को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। जन्म से ही तुम मेरे साथ हो। तुम्हें भाई के रूप में पाकर मुझे बहुत खुशी होती है। आनंद, तुम सबसे प्यारा हो। मैं तुझसे बहुत प्यार करता हूं।'
यह भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' की रिलीज से पहले रणवीर सिंह संग दिखीं दीपिका पादुकोण, जानें किसकी शादी में शामिल हुआ कपल
किन फिल्मों में नजर आएंगे रश्मिका और विजय?
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना शादी के बाद फिल्म ‘रणबाली’ में साथ नजर आएंगे। राहुल सांकृत्यायन द्वारा निर्देशित यह ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा विजय ‘राउडी जनार्धना’ में नजर आएंगे। वहीं रश्मिका फिल्म 'कॉकटेल 2' में नजर आएंगी। इस फिल्म में रश्मिका के साथ कृति सेनन और शाहिद कपूर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: गजराज राव ने की कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की तारीफ, शेयर किया पोस्ट; लिखा- 'वह हर किरदार को...'