ट्विटर पर एक पोस्ट वायरल हो रही थी, जिसमें रश्मिका मंदाना के पांच अलग-अलग जगहों पर आलीशान फ्लैट्स खरीदने की बात कही गई थी। ऐसे में अब अभिनेत्री ने खुद सामने आकर इस वायरल हो रही खबर की सच्चाई बताई है।
साउथ की मशहूर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना देशभर में अच्छी खासी फैन फॉलोइंग रखती हैं और आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छा जाती हैं। इन दिनों अभिनेत्री पांच फ्लैट्स खरीदने को लेकर सुर्खियों में हैं। कहा जा रहा है कि रश्मिका ने अलग-अलग शहरों में इन फ्लैट्स को खरीदा है। ऐसे में अब अभिनेत्री ने खुद सामने आकर इस वायरल हो रही खबर की सच्चाई बताई है।
विज्ञापन
दरअसल, ट्विटर पर एक पोस्ट वायरल हो रही थी, जिसमें रश्मिका मंदाना के फ्लैट्स खरीदने की बात कही गई थी। पोस्ट में लिखा था, क्या आपको पता है? अपने पांच साल के करियर में रश्मिका मंदाना ने अलग-अलग जगहों पर पांच लग्जूरियस फ्लैट्स खरीद लिए हैं। गोवा, हैदराबाद, कुर्ग, मुंबई और बैंगलोर में उनके फ्लैट्स हैं। 2021 में उन्होंने बैक टू बैक पांच प्रॉपर्टीज में पैसा लगाया था।
Box Office Report: वीकएंड में फिर मस्तानी हुई 'पठान' की चाल, 'वारिसु' के कारोबार में भी सुधार
अब इस खबर पर रश्मिका मंदाना का बयान सामने आया है। अभिनेत्री ने ट्विटर पर ही दो रोने वाली इमोजी के साथ लिखा, 'काश यह सच होता।' इसके अलावा उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर लिखा, 'खुश रहो दोस्तों...उम्मीद रखो... आपकी खुशी और शांति हर चीज से पहले आती है...जिंदगी नकारात्मक भावनाओं के लिए बहुत छोटी है।'
Kangana Ranaut: नवाजुद्दीन की हालत पर कंगना को आया रोना, पोस्ट साझा कर एक्टर की पत्नी को लिया आड़े हाथ
बता दें कि रश्मिका मंदाना ने अमिताभ बच्चन और नीना गुप्ता के साथ 'गुडबॉय' के बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि फिल्म कोई खास कमाल दिखाने में असफल साबित हुई थी। वहीं, अब वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ 'मिशन मजनू' में नजर आईं। यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई थी, जिसे लोगों का बढ़िया रिस्पांस मिला। अब जल्द ही अभिनेत्री 'पुष्पा 2' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में श्रीवल्ली के किरदार में एक्ट्रेस को काफी पसंद किया गया था।
Urvashi Rautela: क्या सच में 'कांतारा 2' का हिस्सा बनेंगी उर्वशी रौतेला? जानिए पूरी सच्चाई