फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय देवरकोंडा के साथ अपनी प्रेम कहानी पढ़कर भावुक हुईं रश्मिका मंदाना, लिखा- 'मैं आभारी हूं...'

Mon, 09 Mar 2026 10:33 AM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना ने उदयपुर में विजय देवरकोंडा से शादी कर ली है। शादी के बाद कई फैंस रश्मिका और विजय को बधाई दे रहे हैं। हाल ही में विजय के साथ अपनी प्रेम कहानी की प्रशंसा करने वाली एक फैन का पोस्ट पढ़कर रश्मिका भावुक हो गईं। जिसके बाद रश्मिका ने फैन को एक प्यारा रिप्लाई किया है।
विज्ञापन
विजय और रश्मिका - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बाद से ही लगातार सुर्खियों में हैं। दोनों ने 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में एक खूबसूरत और निजी समारोह में शादी की। यह उनके फैंस के लिए बहुत बड़ी खुशी की बात थी। हाल ही में रश्मिका की एक फैन ने एक पोस्ट किया, जिसे पढ़ने के बाद रश्मिका भावुक हो गईं और अपनी फैन को एक प्यारा रिप्लाई किया।

विज्ञापन
Trending Videos

रश्मिका ने किया फैन को रिप्लाई
शादी के बाद, रश्मिका अपनी एक फैन की लंबी पोस्ट पढ़कर बहुत भावुक हो गईं। इस पोस्ट में फैन ने उनके प्यार की तारीफ की और कहा कि असली प्यार में एक-दूसरे की प्रशंसा होती है। रश्मिका ने X (ट्विटर) पर जवाब देते हुए लिखा कि इतने लंबे नोट को पढ़कर वह बहुत इमोशनल हो गईं। उन्होंने लिखा कि काफी समय बाद अपने बारे में कुछ इतना अच्छा पढ़कर दिल छू गया। वे बहुत कुछ कहना चाहती थीं, लेकिन कम ही कह पाईं। रश्मिका ने इसे एक खूबसूरत सफर बताया और प्यार के बारे में कहा कि ऐसा प्यार मिलना चाहिए जो आजादी दे।


 

रश्मिका और विजय
शादी के जश्न में दोनों ने फैंस के साथ मिलकर खुशी बांटी। उन्होंने 1 मार्च से देश के कई शहरों में मिठाइयों से भरे ट्रक भेजे, जैसे दिल्ली, बिहार, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और बाकी जगहों पर। साथ ही कई राज्यों के मंदिरों में अन्नदान भी करवाया। दोनों की सगाई पिछले साल अक्तूबर में हुई थी, लेकिन उन्होंने फरवरी तक रिश्ते की आधिकारिक घोषणा नहीं की। शादी 26 फरवरी को उदयपुर में हुई और 4 मार्च को हैदराबाद में रिसेप्शन हुआ। रिसेप्शन में रश्मिका ने लाल-सुनहरी साड़ी और विजय ने क्रीम कुर्ता-धोती पहना।
विज्ञापन

'रणबाली' में नजर आएंगे रश्मिका विजय
रश्मिका और विजय दोनों ने साथ में 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' जैसी फिल्मों में काम किया है। अब वह 'रणबाली' नाम की पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म में विजय स्वतंत्रता सेनानी रणबाली की भूमिका में हैं और रश्मिका जयम्मा का किरदार निभा रही हैं।

यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने जीवन से जुड़ी खास महिलाओं को किया सम्मान, शेयर की बचपन की तस्वीरें; लिखा- 'मेरी दुनिया...'..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें