फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रश्मिका मंदाना को जन्मदिन पर पिता ने दिया उपहार, करोड़ों में कीमत; इमोशनल हुईं एक्ट्रेस

Thu, 09 Apr 2026 05:49 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rashmika Mandanna Father Gift: 5 अप्रैल को साउथ और बॉलीवुड की चर्चित एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने अपना 30वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उन्हें पिता की तरफ से भी एक कीमती उपहार मिला। इसकी कीमत करोड़ों में है।
विज्ञापन
रश्मिका मंदाना अपने माता-पिता के साथ - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा मार्च महीने में ही शादी के बंधन में बंधे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना 30वां जन्मदिन भी मनाया है। शादी के बाद यह जन्मदिन उनके लिए खास है क्योंकि विजय पति के तौर पर उनके साथ हैं। वहीं रश्मिका के पिता ने भी एक कीमती उपहार जन्मदिन पर दिया है। यह उपहार इस वक्त चर्चा का विषय बन चुका है। जानिए, रश्मिका को पिता से उपहार में क्या मिला है। 

पिता ने उपहार में दिया करोड़ों का बंगला

विज्ञापन

रश्मिका मंदाना के जन्मदिन के जश्न को उनके पिता ने खास बना दिया। एक्ट्रेस के होमटाउन विराजपेट के पास एक खास पारिवारिक मिलन समारोह में उन्होंने घोषणा की कि वह अपनी बेटी को एक खूबसूरत बंगला तोहफे में दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार विराजपेट के पास स्थित इस प्रॉपर्टी का नाम ‘सेरेनिटी’ रखा गया है। 

गिफ्ट पाकर रश्मिका हो गईं इमोशनल 
रश्मिका के पिता की घोषणा से परिवार का हर सदस्य खुश था। वहीं पिता से इतना प्यारा और कीमती उपहार पाकर रश्मिका मंदाना काफी इमोशनल हो गईं। सूत्रों के अनुसार रश्मिका की आंखें नम थीं। बाद में वह इस उपहार को पाकर खुश भी हुईं। अब वह अपने होमटाउन में रह सकेंगी और यहां पर नई यादें बना सकेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म 'कॉकटेल 2' में शाहिद कपूर, कृति सेनन के साथ दिखेंगी रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
रश्मिका मंदाना इन फिल्मों में आएंगी नजर 
रश्मिका मंदाना अपने पति विजय देवरकोंडा के साथ एक फिल्म ‘रणबाली’ कर रही हैं। वहीं वह शाहिद कपूर और कृति सेनन के साथ ‘कॉकटेल 2’ में भी नजर आएंगी। हाल ही में इस फिल्म के पोस्टर रिलीज हुए, जिसमें रश्मिका का लुक भी रिवील हुआ। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें