रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर लगातार चर्चां में बने हुए हैं। हाल ही में दोनों को रोम में न्यू ईयर की छुट्टियां मनाते देखा गया था। हालांकि, इस दौरान कपल ने साथ में अपनी तस्वीरें साझा नहीं की थीं। क्योंकि कपल ने आज तक अपने रिश्ते को लेकर खुलकर कुछ भी नहीं बोला है और न ही स्वीकार किया है। इस बीच अब रश्मिका और विजय नए साल की छुट्टियां मनाकर वापस लौट आए हैं। दोनों को एकसाथ एयरपोर्ट पर देखा गया है।
साथ दिखे रश्मिका-विजय
अब रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा रोम से छुट्टियां मनाकर वापस लौटे हैं। दोनों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। इस दौरान विजय जहां ब्लैक जींस, ब्लैक हाईनेक और ब्लैक लेदर जैकेट में चेहरे पर मास्क और सिर पर टोपी लगाए नजर आए। वहीं रश्मिका मंदाना भी ग्रे प्लाजो पैंट, ब्लैक जैकेट और व्हाइट कलर के हाईनेक में दिखीं। इस दौरान रश्मिका आंखों पर चश्मा और चेहरे पर ब्लैक कलर का मास्क लगाए हुए थीं। दोनों साथ में ही एयरपोर्ट से निकलते दिखे।
रोम में साथ मनाया न्यू ईयर
इससे पहले दोनों की न्यू ईयर वेकेशन की तस्वीरों ने दोनों के साथ होने का संकेत दिया था। हालांकि, रश्मिका और विजय ने अलग-अलग तस्वीरें साझा की थीं और दोनों ने साथ में कोई तस्वीर साझा नहीं की थी। लेकिन दोनों की लोकेशन एक जैसी ही थी, जो रोम की थी। वहीं विजय की तस्वीरों में पीछे एक लड़की भी दिख रही थी, जो रश्मिका मंदाना की तरह ही थी। इसके बाद ही नेटिजेंस ने ये कयास लगाए कि रश्मिका और विजय साथ में वेकेशन मनाने गए हैं। अब दोनों साथ में ही वापस भी लौटे हैं।
फरवरी में कर सकते हैं दोनों शादी
पिछले साल अक्तूबर में रश्मिका और विजय की सगाई की खबरें सामने आई थीं। हालांकि, आधिकारिक तौर पर दोनों में से किसी ने भी इन खबरों की पुष्टि नहीं की। लेकिन बाद में विजय की टीम ने हिंदुस्तान टाइम्स को सगाई की खबरों की पुष्टि की थी। साथ ही ये भी कहा था कि कपल फरवरी 2026 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इसके बाद ही 26 फरवरी को दोनों की शादी की खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि, अभी भी कपल या उनके परिवार की ओर से इन खबरों की पुष्टि नहीं हुई है।
रश्मिका-विजय का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो रश्मिका मंदाना आखिरी बार ‘द गर्लफ्रेंड’ में नजर आई थीं। जबकि विजय देवरकोंडा की आखिरी रिलीज ‘द किंगडम’ है। इसके बाद अब रश्मिका मंदाना शाहिद कपूर और कृति सेनन के साथ ‘कॉकटेल 2’ में नजर आएंगी। जबकि विजय देवरकोंडा ‘राउडी जनार्धना’ में नजर आएंगे।