फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rashmika-Vijay: हाथ थामकर विजय को दिया दिल, पुष्पा को देख मुस्कुराईं श्रीवल्ली; देखें रिसेप्शन की 10 तस्वीरें

Thu, 05 Mar 2026 11:56 AM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda Reception Photos: हैदराबाद में विजय-रश्मिका के रिसेप्शन में कई सितारे पहुंचे। इस मौके पर विजय सिल्क शर्ट और धोती में नजर आए। वहीं रश्मिका मंदाना काले और सुनहरे बॉर्डर वाली लाल सिल्क साड़ी में नजर आईं।
विज्ञापन
रश्मिका मंदाना, विजय देवरकोंडा - फोटो : इंस्टाग्राम@weddingsutra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी को जयपुर में शादी की। 4 मार्च को उन्होंने हैदराबाद में अपनी शादी का रिसेप्शन होस्ट किया। रिसेप्शन में कई फिल्मी सितारे पहुंचे। रश्मिका-विजय की शादी में कौन-कौन शामिल हुआ आइए जानते हैं।
विज्ञापन



माता-पिता के साथ रश्मिका-विजय
रिसेप्शन से पहले नए जोड़े ने देवरकोंडा परिवार के साथ एक बेहतरीन तस्वीर खिंचवाई है। (फोटो: इंस्टाग्राम@weddingsutra)

विज्ञापन


अल्लू अर्जुन
'पुष्पा' एक्टर अल्लू अर्जुन, रश्मिका-विजय के रिसेप्शन में पहुंचे। अल्लू को देखकर रश्मिका काफी खुश हो गईं। अल्लू अर्जुन और रश्मिका, फिल्म 'पुष्पा' में एक-साथ नजर आए थे। इसमें रश्मिका ने श्रीवल्ली का किरदार किया था। (फोटो: इंस्टाग्राम@filmfare)



पत्नी के साथ राम चरण
अभिनेता राम चरण अपनी पत्नी उपासना कोनिडेला के साथ विजय-रश्मिका के रिसेप्शन में पहुंचे। इस बीच वह नंगे पैर नजर आए। (फोटो: इंस्टाग्राम@Filmfare)



करण जौहर-कृति सेनन
कृति सेनन और करण जौहर ने भी रिसेप्शन में पहुंच कर कैमरे के सामने पोज दिए। कृति सेनन लहंगे में नजर आईं। करण जौहर ने फॉर्मल पहना हुआ था। (फोटो: इंस्टाग्राम@filmfare)



वेंकटेश दग्गुबाती
रिसेप्शन में वेंकटेश दग्गुबाती अलग अंदाज में पहुंचे। उन्होंने रिसेप्शन में पहुंच कर पोज दिए। वह फॉर्मल ड्रेस में नजर आए। (फोटो: इंस्टाग्राम@@manavmanglani)



नम्रता शिरोडकर
नम्रता शिरोडकर अपनी बेटी तारा के साथ रिसेप्शन में पहुंचीं। उनके पति महेश बाबू 'वाराणसी' की शूटिंग में व्यस्त होने की वजह से नहीं आ सके। (फोटो: इंस्टाग्राम@filmfare)



नागार्जुन-नागा चैतन्या
नागार्जुन अपनी पत्नी अमाला अक्कीनेनी के साथ पहुंचे। वहीं नागा चैतन्या ने भी रिसेप्शन में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। सभी ने एक साथ पोज दिए। (फोटो: इंस्टाग्राम@filmfare)



श्रीलीला
श्रीलीला ट्रेडिशनल लुक में रश्मिका-विजय के रिसेप्शन में पहुंचीं। उन्होंने कैमरे के सामने पोज दिए। (फोटो: इंस्टाग्राम@@manavmanglani)



माता-पिता के साथ रश्मिका
रश्मिका मंदाना के माता-पिता भी रिसेप्शन में पहुंचे। रश्मिका ने उनके साथ पोज दिए। इस बीच रश्मिका के चेहरे पर खुशी नजर आई। (फोटो: इंस्टाग्राम@@manavmanglani)



डिप्टी सीएण डीके शिवकुमार
कर्नाटक के डिप्टी चीफ मिनिस्टर डीके शिवकुमार एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के वेडिंग रिसेप्शन में शामिल हुए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें