कब होगी विजय और रश्मिका मंदाना की शादी?
अपनी पोस्ट में दोनों ने शादी की तारीख नहीं बताई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कपल 26 फरवरी 2026 को राजस्थान के उदयपुर में शादी करने वाला है। कपल ने शादी के लिए एक शाही महल को चुना था, जहां सिर्फ परिवार के सदस्य और बेहद करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। दोनों को शनिवार को एयरपोर्ट पर भी देखा गया था, जिससे अंदाजा लगाया कि रश्मिका और विजय शादी के लिए उदयपुर जा रहे हैं।
विजय और रश्मिका मंदाना करियर फ्रंट पर क्या कर रहे हैं?
विजय देवरकोंडा के करियर फ्रंट की बात करें तो पिछले साल उनकी एक फिल्म ‘किंगडम’ रिलीज हुई। वहीं रश्मिका मंदाना भी एक साउथ फिल्म ‘गर्लफ्रेंड’ में पिछले साल नजर आईं। इस साल दोनों के पास बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स हैं। रश्मिका बॉलीवुड की फिल्म 'कॉकटेल 2' कर रही हैं। वहीं विजय देवरकोंडा फिल्म 'राणाबली' में दिखाई देंगे।