पीक परफॉरमेंस लोडिंग
कुछ लोगों ने यह उम्मीद भी जताई कि फिल्म ट्रेलर से बेहतर साबित होगी। एक यूजर ने तारीफ करते हुए कमेंट में लिखा- ‘पीक परफॉरमेंस लोडिंग।’ वहीं दूसरे यूजर ने ट्रांसिशन की तारीफ की। वहीं कुछ यूजर्स ने रामचरण के एक्शन सीन्स को सराहा।
कुछ यूजर्स हुए निराश
हालांकि, कई लोग ट्रेलर देखकर नाराज हुए। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘इस ट्रेलर को एडिट किसने किया?’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘ट्रेलर बहुत ही एवरेज लग रहा है। ‘चिकिरी’ गाने और RRR ने जो हाइप बनाई थी, यह उस पर खरा नहीं उतरा।’
'पेद्दी' फिल्म के बारे में
‘पेद्दी’ का निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है। फिल्म में संगीत ए.आर. रहमान दिया है। फिल्म राम चरण के अलावा जान्हवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा, शिव राजकुमार, जगपति बाबू और बोमन ईरानी भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें- तिलक वर्मा संग डेटिंग की अफवाहों पर बोलीं श्रीलीला की मां, रिलेशनशिप के सवाल पर किया बड़ा खुलासा; कही ये बात
आज फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म 4 जून को दुनियाभर में रिलीज होगी। ट्रेलर रिलीज होने के बाद फैंस की फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।