फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramayana Teaser: Waves 2025 में दिखाई जाएगी रामायण की पहली झलक, रणबीर-साई को राम-सीता के रूप में कब देख सकेंगे

Fri, 02 May 2025 09:08 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ramayana First Look Waves Summit 2025: राम और सीता के रूप में रणबीर कपूर और साई पल्ली को देखने का सपना अब बस सपना नहीं रह गया है, जल्द ही यह सपना हकीकत बनने वाला है। 1 मई को शुरू हुए Waves 2025 में 'रामायण' की पहली झलक दिखाई जाएगी। 

 
विज्ञापन
Waves 2025 में दिखाई जाएगी रामायण की पहली झलक - फोटो : इंस्टाग्राम@iamnamitmalhotra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' की पहली झलक के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बस अब और नहीं, उनका यह इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। मेकर्स ने फैसला किया है कि वह मुंबई में चल रहे Waves Summit 2025 के दौरान वह 'रामायण' की पहली झलक दिखाएंगे। जानिए किस दिन देख सकेंगे रामायण की पहली झलक...
विज्ञापन

कब दिखाई जा सकती है 'रामायण की पहली झलक'
पहली बार मुंबई में आयोजित विश्व ऑडियो विजुअल और मनोरंजन सम्मेलन (WAVES) कल मुंबई में शुरू हुआ और यह 4 मई, 2025 तक चलेगा। 123 तेलुगु डॉट कॉम के अनुसार, यह पुष्टि हो गई है कि रामायण का टीजर इस कार्यक्रम में आज या कल दिखाया जाएगा। 'रामायण' का पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा भाग दिवाली 2027 को रिलीज होगा। 
 
विज्ञापन

रामायण की स्टार कास्ट
रामायण भारतीय सिनेमा में अब तक बनी सबसे महत्वाकांक्षी पौराणिक फिल्मों में से एक है। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणबीर कपूर और साई पल्लवी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगी और साई पल्लवी माता सीता के रूप में नजर आएंगी। 'रामायण' को दो भागों में बनाया जा रहा है। भारी भरकम बजट वाली इस फिल्म में साउथ एक्टर यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म को नमित मल्होत्रा की DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स मिलकर बना रही है। फिल्म का संगीत एआर रहमान और हंस जिमर तैयार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:
Dharmendra Hema Malini: 45 साल पहले एक-दूजे के हुए थे धर्मेंद्र-हेमा मालिनी, बेटी ऐशा ने लिखा- मेरी दुनिया...

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें