फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘कलिगनर के पीछे खड़ा बच्चा… आज उन्हीं की पार्टी पर भारी!’, राम गोपाल वर्मा के पोस्ट से मचा बवाल, जानें मामला

Tue, 05 May 2026 03:34 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ram Gopal Varma on Vijay: फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पुरानी तस्वीर शेयर करके तमिलनाडु की राजनीति पर नई बहस छेड़ दी है। जानिए पोस्ट में क्या कुछ है खास। 

विज्ञापन
राम गोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर की। यह तस्वीर दिवंगत डीएमके नेता एम करुणानिधि की है, जिन्हें लोग प्यार से ‘कलिगनर’ कहते थे। यह तस्वीर एक पुराने कार्यक्रम की बताई जा रही है, जहां उद्घाटन के दौरान कलिगनर बीच में खड़े नजर आते हैं और उनके आसपास कई लोग मौजूद हैं। इस फोटो में और भी एक शख्स है, जिसकी वजह से ये चर्चाओं में आ गई है। 

कैप्शन से मचा तहलका

विज्ञापन

राम गोपाल द्वारा पोस्ट की गई इस फोटो में उनके पीछे विजय नजर आ रहे हैं, जो काफी छोटे दिखाई दे रहे हैं। साथ में विजय के माता-पिता एस ए चंद्रशेखर और शोभा चंद्रशेखर भी दिखाई दे रहे हैं। ये तस्वीर तब फिर से चर्चा में आ गई, जब विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) ने डीएमके को बड़े अंतर से हराकर पहली बार तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया।

इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए राम गोपाल वर्मा ने लिखा, ‘कलिगनर ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि उनके पीछे खड़ा बच्चा एक दिन उनकी पार्टी को हरा देगा।’

विज्ञापन

कैप्शन से भड़के यूजर्स 
उनकी इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर काफी बहस शुरू हो गई। कुछ लोगों ने इसे तमिलनाडु की बदलती राजनीति का बड़ा संकेत बताया, जबकि कुछ ने इसे बढ़ा-चढ़ाकर कही गई बात कहा।

विज्ञापन

विजय ने चुनाव में रचा इतिहास
बता दें कि विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) ने डीएमके को बड़े अंतर से हराकर पहली बार तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया है। ये पहली बार था, जब विजय चुनाव लड़ रहे थे और पहली बार में ही उन्होंने बाजी मार ली। आने वाले दिनों में वे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन सकते हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें